{"_id":"61f10232b90adc250a472c72","slug":"former-union-minister-rpn-singh-trending-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, समर्थकों में लगी रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, समर्थकों में लगी रही होड़
Wed, 26 Jan 2022 01:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:41 PM IST
सार
आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और विरोधियों में जंग-सी छिड़ गई।
विज्ञापन
RPN Singh
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और विरोधियों में जंग-सी छिड़ गई। समर्थक उनके फैसले को सही करार देते रहे तो विरोधियों ने उनके कदम को आत्मघाती बताया।
विज्ञापन
फेसबुक यूजर क्षमा त्रिपाठी ने लिखा कि ‘आरपीएन सिंह के भाजपा ज्वाइन करने की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने फोन पर स्वामी प्रसाद मौर्या से कहा-आपको घबराना नहीं है। राजपूत गुड्डू सिंह ने लिखा जय हो योगी जी।
विज्ञापन
कमलेश कुमार ने क्षमा त्रिपाठी के कमेंट पर रिप्लाई किया कि अबकी बार पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा। जवाब में नावेद नकवी ने लिखा ‘मौसम वैज्ञानिक के द्वारा एक बार फिर कुंवर साहब को मात मिलेगी और इस विधानसभा चुनाव के बाद कुंवर साहब की राजनीतिक पारी का अंत होगा। उनके इस कमेंट पर अनिल कुमार ने लिखा ‘होगा’।
विज्ञापन
रिचा मिश्रा ने जवाब दिया कि मौसम विज्ञान अक्सर गलत ही साबित होता है। अभिषेक कुमार ने लिखा राजा है और पप्पू बनके नहीं रहेंगे।