फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former students will gather in MMMUT alumni meet, Malawians will come from America and Europe

एमएमएमयूटी : एलुमनी मीट में जुटेंगे अमेरिका-यूरोप समेत दुनिया में बसे 400 मालवीयंस, यादें करेंगे ताजा

Mon, 16 Sep 2024 02:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन (मा) के सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि मीट के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। गोल्डन जुबली बैच के दर्जन भर से अधिक पुरातन छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वर्ष 1974 बैच के प्रतिनिधि बीके श्रीवास्तव, 1999 बैच के प्रतिनिधि विनय प्रजापति व 2014 बैच के प्रतिनिधि पंकज दूबे बनाए गए हैं। अपने बैच के पंजीकरण के लिए ये पुरातन छात्रों को जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Former students will gather in MMMUT alumni meet, Malawians will come from America and Europe
एमएमएमयूटी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में इस वर्ष 26-27 अक्टूबर को एलुमनाई मीट आयोजित होगी। इसमें अमेरिका और यूरोप समेत देश-दुनिया से करीब 400 से अधिक पुरातन छात्रों के जुटने की संभावना है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें वर्ष 1974 (गोल्डन जुबली बैच), 1999 (सिल्वर जुबली बैच) और 2014 (डिकेड बैच) के पुरातन छात्र जुटकर अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे।

विज्ञापन


मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन (मा) के सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि मीट के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। गोल्डन जुबली बैच के दर्जन भर से अधिक पुरातन छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वर्ष 1974 बैच के प्रतिनिधि बीके श्रीवास्तव, 1999 बैच के प्रतिनिधि विनय प्रजापति व 2014 बैच के प्रतिनिधि पंकज दूबे बनाए गए हैं। अपने बैच के पंजीकरण के लिए ये पुरातन छात्रों को जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और लिंक्डइन पर भी इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गोरखपुर लोकल चैप्टर के साथ ही ‘मा’ के लखनऊ, एनसीआर, पुणे, इंग्लैंड और अमेरिका चैप्टर द्वारा भी इसे खास बनाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉमिनेंट एलुमनी अवार्ड के लिए चयन प्रक्रिया जारी
सम्मेलन में प्रॉमिनेंट एलुमनी अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इसके तहत आर्ट, लिटरेचर एंड कल्चरल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुरातन छात्र को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह खेल, प्रशासन, इंडस्ट्री और समाजसेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे एक-एक एलुमनी को सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की प्रक्रिया चल रही है।


मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के नाम पर मंथन
‘मा’ के अध्यक्ष इं. जेबी राय व उपाध्यक्ष प्रवीर आर्या ने बताया कि एलुमिनाई मीट के लिए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र ही होंगे। डीन प्रो. पीके सिंह के नेतृत्व में गठित समिति इसके लिए नाम शॉर्ट लिस्ट कर रही है। जल्द ही लिस्ट कुलपति प्रो. जेपी सैनी के समक्ष रखी जाएगी। दोनों अतिथियों पर अंतिम निर्णय कुलपति लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed