फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former principal arrested in teacher suicide case, corruption charges increased

शिक्षक सुसाइड प्रकरण: पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, बढ़ाई गई भ्रष्टाचार की धारा- BSA हो चुकी हैं निलंबित

Sat, 28 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 02:38 AM IST
सार

कुशीनगर जनपद के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे। 21 फरवरी की रात उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, बाबू संजीव सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह पर 16 लाख रुपये लेने और लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Former principal arrested in teacher suicide case, corruption charges increased
मृतक कृष्ण मोहन की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर, सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देवरिया जिले के गौरीबाजार,अर्जुनडीहा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने ही कृष्ण मोहन सिंह का परिचय बीएसए कार्यालय के लिपिक संजीव सिंह से कराया था और 16 लाख रुपये की डील तय कराई थी।

विज्ञापन


लेन-देन का साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। साथ ही विवेचना अब सीओ गोरखनाथ करेंगे। कुशीनगर जनपद के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन

वह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की रात उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, बाबू संजीव सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह पर 16 लाख रुपये लेने और लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे।

22 फरवरी को कृष्ण मोहन सिंह की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गुलरिहा थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अनिरुद्ध सिंह ने ही कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह का परिचय बीएसए कार्यालय के लिपिक संजीव सिंह से कराया था।

आरोप है कि उसने ही तीनों शिक्षकों से 16-16 लाख रुपये की डील तय कराई थी। सुसाइड नोट में कृष्ण मोहन ने लिखा था कि अनिरुद्ध सिंह ने ही उन्हें बीएसए कार्यालय ले जाकर संजीव से मिलवाया और पैसे के सौदे में मध्यस्थता की।

पूर्व प्रधानाचार्य को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। निलंबित बीएसए व लिपिक संजीव सिंह की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed