{"_id":"679cce833d35384d3f0c9605","slug":"former-king-of-nepal-gyanendra-shah-paid-obeisance-at-gorakshpeeth-along-with-his-family-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने परिवार संग गोरक्षपीठ में टेका मत्था, गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने परिवार संग गोरक्षपीठ में टेका मत्था, गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन-पूजन
Fri, 31 Jan 2025 06:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:52 PM IST
सार
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर आए और शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद नेपाल के पूर्व नरेश आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।