{"_id":"5faedb2e8ebc3e9bea14f49a","slug":"former-election-commissioner-s-wife-spent-hours-searching-cat-gorakhpur-city-news-gkp373203520","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बिल्ली की खोज में घंटों भटकीं पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बिल्ली की खोज में घंटों भटकीं पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी
Sat, 14 Nov 2020 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
खोज की मुहिम...
- फोटो : amar ujala
देश के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की पत्नी एवं नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा की पालतू बिल्ली हीवर का दो दिन बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका है। सर्किट हाउस में ठहरी इला शर्मा शुक्रवार की शाम को स्टेशन पर पहुंचीं और घंटों प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में अपनी पालतू बिल्ली खोजती रहीं।
दरअसल, पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी इला शर्मा बुधवार को नेपाल से दिल्ली जाने के लिए गोरखपुर पहुंची थीं। उनके साथ पालतू बिल्ली हीवर भी थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से उनकी बिल्ली हीवर गायब हो गई। काफी खोजने के बाद जब बिल्ली नहीं मिली तो इला शर्मा ने जीआरपी को तहरीर देकर खोजने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
भावुक होकर बोलीं- घर की सदस्य गुम है, मैं कैसे घर जाऊं
अमर उजाला से बातचीत में बेहद भावुक होकर इला शर्मा ने कहा-मेरे घर की सदस्य गुम है, कैसे मैं घर जाऊं? आप सभी लोग दुआ करें कि वह मिल जाए। उसकी याद में मैं रात भर सो नहीं पाई हूं। उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म नौ की ओर गई थी। मुझे लग रहा है कि वह कॉलोनी की ओर चली गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ, जीआरपी ने वेंडर और कुलियों की भी ली मदद
रेलवे स्टेशन पर बिल्ली को खोजने के लिए आरपीएफ, जीआरपी ने सभी खानपान स्टॉल के वेंडर, कुलियों की मदद ली है। जीआरपी थाना के प्रभारी बृजभान पांडेय ने बताया कि लगातार खोजबीन की जा रही है। सभी को बिल्ली के गुम होने बारे में बताया गया है और 11 हजार इनाम मिलने की भी जानकारी दी गई है।
बिल्ली की बुकिंग कराने पार्सल ऑफिस गया था सेवादार
इला शर्मा ने बताया कि जब वह स्टेशन पहुंचीं तो अपना टिकट देकर उन्होंने सेवादार को पार्सल ऑफिस भेजा, ताकि हीवर का टिकट बुक हो सके। लेकिन, इसी बीच एक ट्रेन के इंजन से तेज आवाज सुनकर वह मुझसे छिटक गई और देखते ही देखते आंखों के सामने गुम हो गई।
पार्सल में बुक नहीं थी बिल्ली
पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली को गोरखपुर से दिल्ली ले जाने के लिए गोरखपुर पार्सल से बुकिंग नहीं हुई थी। नियमानुसार पार्सल से वजन के हिसाब से पालतू जानवर का टिकट बनता है। बुकिंग के समय यात्री का टिकट और जानवर का एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने का कार्ड की फोटोकॉपी जमा होती है। ट्रेन में अगर बिना बुक किए ले जाते हैैं तो दस गुना जुर्माना लग सकता है। हालांकि इस मामले में पूर्व सूचना आयुक्त की पत्नी का कहना है कि बुकिंग के लिए सेवादार को भेजा था, इसी बीच बिल्ली भाग निकली।