फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former councilor's brother arrested for murderous attack

Gorakhpur News: जानलेवा हमले के आरोप में पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former councilor's brother arrested for murderous attack
सपा नेता के भाई की पिटाई से घायल पंकज पासवान।
- पूर्व पार्षद पर भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

- छावनी क्रॉसिंग पर किया गया था युवक पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थानाक्षेत्र के नंदानगर के पास युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी और सपा के एक पूर्व पार्षद के भाई राहुल उर्फ पन्नेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर जबरन रोकने, मारपीट कर गंभीर घाव पहुंचाने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पिटाई से घायल युवक ने अपने बयान में पूर्व पार्षद का भी नाम लिया है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच भी कर रही है। पूर्व पार्षद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

दरगहिया निवासी पंकज पासवान पर बीते रविवार की रात हमला हुआ था। पंकज के भाई रवि प्रकाश ने तहरीर में लिखा है कि 19 नवंबर की रात में पंकज छावनी क्रॉसिंग के पास से लौट रहा था। आरोप है कि उसी समय दरगहिया निवासी श्याम यादव के भाई राहुल और रमन पासवान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पंकज पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, पंकज ने पुलिस को बताया कि मारपीट में श्याम यादव भी मौजूद था और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस श्याम यादव की भूमिका की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed