फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former councilor Ravindra Nishad arrested in Gorakhpur with reward of 25 thousand

गोरखपुर: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

Fri, 15 Oct 2021 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

रविंद्र निषाद पर एक महिला ने जमीन कब्जा के दौरान जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। एडीजी जोन के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बाद में केस में लीपा-पोती कर दी गई थी।

विज्ञापन
Former councilor Ravindra Nishad arrested in Gorakhpur with reward of 25 thousand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की खजनी पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर व पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा है, वह लंबे समय से हत्या की कोशिश के एक मामले में फरार चल रहा था। तीन दिन पहले ही खजनी पुलिस ने राजघाट इलाके में उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविंद्र निषाद पर खजनी थाने में एक महिला ने जमीन कब्जा के दौरान जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। एडीजी जोन के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बाद में केस में लीपा-पोती कर दी गई थी।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद एडीजी ने जांच कराई तो पता चला की हत्या की कोशिश की धारा हटाकर चार्टशीट भेज दी गई है। इसकी जानकारी होने पर रिटायर हो चुके विवेचक की पेंशन रोकने के साथ ही एडीजी ने फिर से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी थी मगर आरोपी रविंद्र निषाद फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed