फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forget investment, the people of UP could not even get a room in a hotel or dharamshala outside.

Gorakhpur News: निवेश तो दूर, यूपी के लोगों को बाहर होटल-धर्मशाला में कमरा तक नहीं मिलता था

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Forget investment, the people of UP could not even get a room in a hotel or dharamshala outside.
सीएम योगी बोले-प्रदेश को मिले निवेश प्रस्ताव अर्थव्यवस्था को नंबर एक बनाने के प्रयासों का परिणाम
विज्ञापन




रिगालिया रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हाल का सीएम योगी ने किया उद्घाटन



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में निवेश तो दूर की बात है, बाहर के लोग गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर यहां के लोगों को होटल, धर्मशाला में कमरा नहीं देते थे। टैक्सी में नहीं बैठाया जाता था। छह वर्ष पूर्व चंद लोगों के गलत होने से पूरे प्रदेश की बदनामी थी। आज गोरखपुर और यूपी के लोगों को बाहर न केवल भरपूर सम्मान मिलता है, बल्कि सिर-आंखों पर बैठाया जाता है। इस धारणा परिवर्तन के लिए सरकार को संकल्पबद्ध होकर ईमानदारी से प्रयास करने पड़े।



सीएम योगी रविवार को गोरखपुर के राजेंद्रनगर में रिगालिया रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हाॅल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से अब तक यूपी को मिले 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इन निवेश प्रस्तावों को लाने के लिए यूपी की छवि सुधारनी पड़ी, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल बनाना पड़ा, नीतियां बनानी पड़ीं और कई तरह के रिफॉर्म करने पड़े।
विज्ञापन




लोगों को रोजगार देने के प्रयास स्वागत योग्य



रिगालिया रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हाॅल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके संचालक एवं भरोहिया ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विकास के प्रयास की कड़ी बताते हुए कहा कि विकास सिर्फ वही नहीं होता जो सरकार कराती है। निजी क्षेत्र में दुकान, होटल, माॅल व अन्य प्रतिष्ठान भी विकास एवं रोजगार सृजन में योगदान देते हैं। लोगों को रोजगार देने के प्रयास स्वागतयोग्य होते हैं। इस तरह के प्रयास पूरे प्रदेश में होंगे तो यूपी को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में (डुमरियागंज) सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, कमलेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, बैजनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।



-



अब बाहर के लोग आएंगे यूपी में नौकरी के लिए



सीएम योगी ने कहा की देश में पहले भी कई जगहों पर इन्वेस्टर्स समिट हो चुके हैं लेकिन तब 10 से 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलते थे। जबकि यूपी को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके जरिए 1.10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बाहर के लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे।




-



यूरोप के टूरिस्ट स्पॉट जैसा नजर आता है रामगढ़ताल


मुख्यमंत्री ने विकास के सकरात्मक पहल से हर व्यक्ति को जुड़ने का आह्वान करते हुए गोरखपुर में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में अच्छे होटल, रिजॉर्ट, हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। कभी यहां एक विश्वविद्यालय होता था, आज चार विश्वविद्यालय हैं। हर तरफ फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी है। रात में गोरखपुर के खाद कारखाने की चमक विदेश की फैक्ट्री जैसा महसूस कराती है। रामगढ़ताल यूरोप के टूरिस्ट स्पॉट जैसा नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed