फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forgery in name of house and job case against accused

गोरखपुर: मकान और नौकरी के नाम पर जालसाजी, आरोपियों पर केस

Thu, 24 Aug 2023 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

गुलरिहा के नंदापार निवासी माया देवी ने तहरीर में लिखा है कि पति घर पर रहकर कामकाज करते हैं। घर पर आने वाले गौतम धोबी ने कहा कि विदेश में कारपेंटर की नौकरी दिलवा दूंगा। 85 हजार रुपये देने के बाद टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया गया। वहां पर जाने पर रामू चौहान मिला, जिसने मजदूर की नौकरी दिला दी। किसी तरह से रुपयों का फिर से इंतजार कर वापस आ सके। वापस आने पर रुपये की मांग की गई तो जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
Forgery in name of house and job case against accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में मकान, नौकरी के नाम पर फिर जालसाजी करने के मामले सामने आए हैं। कोई विदेश में नौकरी की चाहत में ठगा गया है तो कोई मकान के नाम पर रुपये देकर गंवा दिया। कैंट और खोराबार इलाके में मामले सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाने में भैसहा निवासी उपेंद्र कुमार गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उपेंद्र ने तहरीर में लिखा है कि गांव के उमेश कुमार निषाद ने मकान व अन्य कार्य के लिए बीस लाख रुपये उधार लिए थे। 29 जनवरी 2022 को जब रुपये वापस मांगा तो आरोपी आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


22 मार्च 2023 को बैंक का चेक दिया गया, लेकिन खाता में रुपये न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इसकी जानकारी देकर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लूट, हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है दुष्कर्म का आरोपी अविनाश

दूसरा केस कैंट थाने में माया देवी ने दर्ज कराया है। गुलरिहा के नंदापार निवासी माया देवी पत्नी गजेंद्र प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि पति घर पर रहकर कामकाज करते हैं। घर पर आने वाले गौतम धोबी ने कहा कि विदेश में कारपेंटर की नौकरी दिलवा दूंगा। 85 हजार रुपये देने के बाद टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया गया।

वहां पर जाने पर रामू चौहान मिला, जिसने मजदूर की नौकरी दिला दी। किसी तरह से रुपयों का फिर से इंतजार कर वापस आ सके। वापस आने पर रुपये की मांग की गई तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौतम, विनोद और रामू चौहान पर केस दर्ज कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed