फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forestry University: Principal Chief Conservator of Forests inspected the land

वानिकी विश्वविद्यालय : प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया भूमि का निरीक्षण

Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Forestry University: Principal Chief Conservator of Forests inspected the land
गोरखपुर। प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी कई अधिकारियों के साथ कैंपियरगंज में विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने डीएफओ विकास यादव से विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और रिपोर्ट की जानकारी ली और सभी विवरण सही पाए। इसके बाद प्रधान वन संरक्षक ने भूमि के पास स्थित गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ. दुर्गेश नंदन से गिद्धों की संख्या और प्रजनन योजनाओं के बारे में जानकारी ली। भविष्य की योजना में गिद्धों की संख्या बढ़ाने, जोड़ बनाने और आवश्यक होने पर गिद्धों को जंगल में छोड़े जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने संरक्षण केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया। गिद्ध संरक्षण केंद्र का लोकार्पण छह सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था, जिसमें वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की गई थी। वन विभाग ने विश्वविद्यालय के लिए कैंपियरगंज में 125 एकड़ भूमि चिह्नित की है। यह भूमि मुख्य मार्ग पर स्थित है और 24 घंटे आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय बनने के बाद छात्र प्रायोगिक अध्ययन और शोध कार्य गिद्ध संरक्षण केंद्र और जंगल में आसानी से कर सकेंगे। प्रस्ताव की केंद्रीय सरकार को भेजी जा चुकी समीक्षा के बाद जल्द ही केंद्र की टीम का निरीक्षण होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट भी सुनिश्चित किया है, जिससे परियोजना का क्रियान्वयन अब तेजी से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed