{"_id":"61b5a00fdc09417923677047","slug":"forest-department-sent-proposal-to-central-government-to-set-up-city-forest-park-in-rajhi-camp-area-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रजही कैंप क्षेत्र में विकसित होगा सिटी फॉरेस्ट पार्क, वन विभाग की तरफ से केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रजही कैंप क्षेत्र में विकसित होगा सिटी फॉरेस्ट पार्क, वन विभाग की तरफ से केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
Sun, 12 Dec 2021 12:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 PM IST
सार
सिटी फॉरेस्ट पार्क के लिए 50 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट के पास रजही कैंप क्षेत्र में 50 हेक्टेयर में सिटी फॉरेस्ट पार्क विकसित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव दस दिन पहले बनाकर वन विभाग की तरफ से केंद्र सरकार को भेज गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से शहर के किनारे जंगल का लुत्फ लेने के साथ वहां बच्चे आराम से घूम टहल सकेंगे। बड़े भी सुबह की सैर कर सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री ने नगर वन उद्यान योजना (सिटी फॉरेस्ट पार्क) का एलान किया था। देश के 200 शहरों में 10 से 50 हेक्टेयर भूमि में सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाने की योजना बनी थी। इसमें गोरखपुर भी शामिल है। तत्कालीन डीएफओ अविनाश कुमार ने तिनकोनिया रेंज की रजही बीट में आरक्षित वन ग्राम रामगढ़ कंपार्ट नंबर-2 में जमीन चिह्नित की थी। वन
निगम की तरफ से दस दिन पहले इस जमीन को सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया।
दरअसल इस पार्क के लिए नगर निगम को भी शहरी क्षेत्र के बीच में 10 हेक्टेयर जमीन दी जानी थी लेकिन, जमीन नहीं मिलने से अब वन विभाग ने रजहीं क्षेत्र में ही कुल 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर उसका प्रस्ताव केंद्र में भेज दिया। वन विभाग सिटी फॉरेस्ट पार्क को 2024-25 वित्तीय वर्ष तक विकसित करेगा। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि जमीन स्वीकृत होने के बाद इसके लिए केंद्र सरकार नेशनल कैंपा के फंड से स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट एजेंसी को दो करोड़ रुपये देगी। यह धनराशि चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मिलेगी।