{"_id":"69fcfddf7f2a648f110b99d9","slug":"forensic-investigations-confirmed-murder-police-are-scanning-cctv-cameras-and-a-team-is-working-to-identify-the-suspect-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1313629-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक के पास युवती की चाकू से गोदकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक के पास युवती की चाकू से गोदकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के छावनी रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास बुधवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक जांच में युवती की हत्या चाकू से किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवती के पेट में धारदार हथियार के गहरे घाव हैं।
बुधवार सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की थी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले युवती ने बचने के लिए काफी कोशिश की थी। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है।
युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से एक हवाई चप्पल भी मिला है, जिसे साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। शव मिलने की जानकारी पर एसपी सिटी और सीओ कैंट ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी कहासुनी या विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
इस संबंध में एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में तस्वीरें भेजी गई हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।