फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Foreign national accused of illegally staying in India with fake documents, investigation launched

Gorakhpur News: विदेशी नागरिक पर फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Foreign national accused of illegally staying in India with fake documents, investigation launched
गगहा (गोरखपुर) । गगहा थाना क्षेत्र में विदेशी नागरिक द्वारा भारतीय दस्तावेजों के सहारे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाईलैंड की नागरिकता रखने वाले एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य भारतीय पहचान पत्र बनवाकर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप लगा है। परेसापार निवासी विनोद सिंह की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विनोद सिंह ने एसएसपी/डीआईजी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति मूल रूप से थाईलैंड का नागरिक है, लेकिन उसने अपनी विदेशी नागरिकता छिपाकर फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज तैयार करवा लिया है। आरोप है कि इन दस्तावेजों के सहारे वह न केवल लंबे समय से भारत में रह रहा है, बल्कि उसकी गतिविधियां संदिग्ध और संभावित रूप से राष्ट्रविरोधी भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है। साथ ही विदेशी नागरिक से जुड़ा मामला होने के कारण लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को भी सक्रिय कर दिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज किस पते पर, किन माध्यमों और किन दलालों की मदद से बनवाए। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति कितने समय से गगहा क्षेत्र में रह रहा है और उसके संपर्क किन-किन लोगों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे गोरखपुर जिले में पहले से ही विदेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में किसी विदेशी नागरिक का भारतीय दस्तावेज बनवाकर यहां रहना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर होने वाले सत्यापन और एलआईयू की रिपोर्टिंग प्रणाली की भी गंभीर परीक्षा है।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। यदि आरोपी के दस्तावेज जाली या फर्जी पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed