{"_id":"697fbb6a8936f83cda0f1288","slug":"forced-marriage-pressure-on-girl-family-threatened-for-protest-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1216669-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती...अब शादी का बना रहा दबाव- तस्वीरें वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती...अब शादी का बना रहा दबाव- तस्वीरें वायरल करने की दे रहा धमकी
Mon, 02 Feb 2026 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:51 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र का रहने वाला आदिल अंसारी पहले उससे बातचीत करता था। कुछ समय बाद युवक के परिवार के व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद युवक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से युवती और उसके परिजनों को लगातार फोन कर रहा है और जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तिवारीपुर थानाक्षेत्र में युवती को जबरन शादी के लिए मजबूर करने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर तिवारीपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक आदिल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों से न सिर्फ वह, बल्कि उसका पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में जी रहा है।
युवती ने पुलिस को बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र का रहने वाला आदिल अंसारी पहले उससे बातचीत करता था। कुछ समय बाद युवक के परिवार के व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद युवक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से युवती और उसके परिजनों को लगातार फोन कर रहा है और जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
पीड़ित के अनुसार, शादी से इन्कार करने पर आरोपी ने उसकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।
विज्ञापन
इस वजह से परिवार के सभी सदस्य भयभीत हैं। युवती ने पहले महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गोरखनाथ थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।