फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For the third consecutive day, the sun did not shine, and the cold was biting.

Gorakhpur News: लगातार तीसरे दिन नहीं खिली धूप, ठंड ने कंपाया

Mon, 29 Dec 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
For the third consecutive day, the sun did not shine, and the cold was biting.
रविवार को ठंड से बचाने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाते सिविल लाइन में।अमर उजाला
कोल्ड डे- लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा
विज्ञापन

- हवा का वेग कम होने से नहीं छंट रहे बादल, कुछ दिन ऐसे ही रहने के आसार
- अत्यंत घने कोहरे और शीत दिवस को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल में सर्दी का सितम जारी है। गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन धूप नहीं निकली। इस वजह से अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। भीषण ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अत्यंत घने कोहरे और शीत दिवस रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। इस वजह से शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि बीते दिनों जो कोहरा बन रहा था, उसने बादल का रूप ले लिया है। जब हवा का वेग तेज होगा, तभी यह बादल छंटेंगे। बादल छंटने से पहले मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) और उसके बाद तीन जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट (सचेत रहें) जारी किया गया है।
विज्ञापन



--

12 दिनों से सामान्य से नीचे हैं अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान पिछले 12 दिनों से सामान्य से कम के स्तर पर बना हुआ है। इस सत्र में 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है। इस दौरान 16 और 25 दिसंबर को ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed