फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For first time women drivers will be recruited in roadways

Recruitment in Roadway: पहली बार रोडवेज में होगी महिला चालकों की भर्ती, 24 माह के प्रशिक्षण के बाद होगी तैनाती

Tue, 27 Jun 2023 02:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

एआरएम ने बताया कि महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है। ऊंचाई 5 फीट 3 इंच से कम नहीं और उम्र अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो की आवश्यक्ता होगी।

विज्ञापन
For first time women drivers will be recruited in roadways
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम पहली बार संविदा पर महिला चालकों की भर्ती करेगा। ये महिलाएं रोडवेज की पिंक बसें चलाएंगी। इसके लिए पहले उन्हें 24 माह का प्रशिक्षण दिया, फिर तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि महिला चालकों को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 और व्यावसायिक व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों ही कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों कोर्स के बाद 17 माह का प्रशिक्षण डिपो में होगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें छह हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था निगम की ओर से निशुल्क की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद पिंक बस संचालित करने के लिए संविदा पर इन महिला चालकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गंडक परियोजना की ग्राउंड रिपोर्ट: झाड़ की आड़ में बहा डाले कई करोड़, फिर भी ग्रामीण गांव छोड़ने को मजबूर
 

यह होगी पात्रता

एआरएम ने बताया कि महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है। ऊंचाई 5 फीट 3 इंच से कम नहीं और उम्र अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो की आवश्यक्ता होगी। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए 9792746532 और 8726005222 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed