{"_id":"69af3965b783f3a53402b339","slug":"football-volleyball-wrestling-and-kabaddi-were-organised-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1252795-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गोरखपुर। सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत सोमवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर, महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई। प्रतियोगिताओं के पहले दिन कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
फुटबॉल में बेलवार की टीम रही अव्वल
फुटबॉल बालक सीनियर वर्ग में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब बेलवार और कैंपियरगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आदर्श स्पोर्टिंग क्लब बेलवार ने कैंपियरगंज को 1-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कैंपियरगंज उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में संदीप फुटबॉल क्लब भरोहिया की एकमात्र टीम उपस्थित होने के कारण उसे वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग में भी संदीप फुटबॉल क्लब भरोहिया की ही एकमात्र टीम के प्रतिभाग करने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया।
कुश्ती में रोशन, अंशुमान और निखिल ने जीते मुकाबले
कुश्ती बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। सब जूनियर 45 किग्रा वर्ग में सहजनवां के रोशन प्रथम और सहजनवां के ही उत्कर्ष मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। 48 किग्रा वर्ग में कैंपियरगंज के अंशुमान त्रिपाठी प्रथम और अमित यादव द्वितीय रहे। 55 किग्रा वर्ग में कैंपियरगंज के अभय कुमार प्रथम रहे। जूनियर वर्ग के 57 किग्रा में सदर के निखिल निषाद प्रथम और पिपराइच के सर्वजीत पासवान द्वितीय रहे। 61 किग्रा में पिपराइच के धीरज प्रथम व सदर के अभिषेक शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, 65 किग्रा में कैंपियरगंज के इमरान प्रथम और राजेश पासवान द्वितीय रहे, जबकि 70 किग्रा वर्ग में पिपराइच के सुमित यादव प्रथम व कैंपियरगंज के अमरजीत यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कबड्डी बालिका वर्ग में सदर का दबदबा
कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में गोरखपुर सदर ने कैंपियरगंज को 24-09 अंकों से हराकर खिताब जीता। जूनियर बालिका वर्ग में भी गोरखपुर सदर ने कैंपियरगंज को 13-10 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में पहले मुकाबले में कैंपियरगंज ने सहजनवां को 15-13 से हराया। इसके बाद पिपराइच ने कैंपियरगंज को 20-09 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वॉलीबॉल में सदर ने मारी बाजी
वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग के पहले मैच में कैंपियरगंज ने सहजनवां को 24-14, 25-17 से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में गोरखपुर सदर ने कैंपियरगंज को 25-15, 22-25, 25-13 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सहजनवां की टीम के अलावा अन्य कोई टीम उपस्थित न होने के कारण उसे वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग में पिपराइच की टीम एकमात्र प्रतिभागी होने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया।