{"_id":"6591c1bd33afe05dbb0ed237","slug":"football-varanasi-sports-hostel-becomes-winner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-417776-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल बना विजेता
Mon, 01 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन अंडर-19 प्रीमियर फुटबाल प्रतियोगिता में वैलेंटाइन फुटबाल क्लब को हराया
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 वैलेंटाइन प्रीमियर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम ने वैलेंटाइन क्लब गोरखपुर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले के आठवें मिनट में वाराणसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के सारिफ ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद काफी देर तक दोनों टीम गोल करने के लिए मूव बनाती रहीं। मैच के 60वें मिनट में सारिफ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए दूसरा गोल किया और टीम को 2-0 से विजयी बना दिया। मैच के निर्णायक विनय, संजय साहनी, मो. नजीर, सौरभ, मेहताब अहमद, आमिर खान रहे।
मैच के प्रारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. पीएम बेरी, डाॅ. रामशरण, डॉ. सीबी मद्देशिया, डॉ. सुधांशु चंदेल, डॉ. अग्रिम बेरी, डॉ. गौरव यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच अतिथियों ने शांति और सौहार्द के प्रतीक तिरंगे कलर में गुब्बारे के गुच्छों को आसमान में छोड़ा। विशिष्ट अतिथि डेविल सीरिल ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मैच का संचालन एनपी गौड़ ने किया। इस अवसर पर हमजा खान, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार यादव, देवेंद्र तिवारी, रघुवर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।