फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Football: Sadbhavna Club became the winner in an exciting match

फुटबाल : रोमांचक मुकाबले में विजेता बना सद्भावना क्लब

Mon, 11 Dec 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Football: Sadbhavna Club became the winner in an exciting match
- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय खेल मैदान पर चल रहे जिला आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सद्भावना क्लब ने यांत्रिक कार्यशाला को 6-5 से हराकर विजेता बना। सद्भावना क्लब और यांत्रिक कार्यशाला के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित अवधि में दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रही। अंत में टाई ब्रेकर रूल लागू किया गया। जिसमें 5-5 पेनाल्टी शूटआउट दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मारे लेकिन, स्कोर चार-चार की बराबरी पर रहा। बाद में सद्भावना क्लब 6-5 से मैच जीतकर विजेता बना।

समारोह के मुख्य अतिथि शंभूनाथ तिवारी सेवानिवृत सीडीओ, शामली और विशिष्ट अतिथि प्रो. जेबियर मारिया राज, रवि सिंह लेखा अधिकारी नगर निगम व मेराज हुसैन खान रहे। अंत में अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन हमजा खान ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ.आमिल हयात खान, देव आनंद श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, लालजी, रघुवर मिश्रा, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed