{"_id":"66bd4322840f3e06bf042ffd","slug":"football-mp-and-regional-stadium-teams-will-clash-in-the-final-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-653730-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : फाइनल में आज भिड़ेंगी एमपी और रीजनल स्टेडियम की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : फाइनल में आज भिड़ेंगी एमपी और रीजनल स्टेडियम की टीमें
Thu, 15 Aug 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एमपी इंटर काॅलेज के मैदान पर बुधवार को तिरंगा कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह से 11 वर्ष के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रीजनल स्टेडियम और सनातन एलाइट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें रीजनल स्टेडियम ने 3-1 से एलाइट एकेडमी को हराकर कर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल एमपी फुटबाॅल एकेडमी और एमजी एकेडमी के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में एमपी फुटबाॅल एकेडमी ने एमजी एकेडमी को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर एमपी फुटबाॅल एकेडमी और रीजनल स्टेडियम के बीच शाम चार बजे से खेला जाएगा।
प्रतियोगिता एमपी इंटर काॅलेज के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, अच्छेलाल, हरीश चंद यादव और एमपी फुटबाॅल टीम के कोच संतोष सिंह की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। इस दौरान सनातन एकेडमी के कोच रोशन पांडेय, एमजी फुटबाॅल एकेडमी के कोच अभय यादव, रीजनल स्टेडियम के कोच विशाल कुमार बिष्ट और एमपी फुटबाॅल एकेडमी के कोच संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।