फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Football: Gorakhpur, Varanasi and Saifai registered victory

फुटबाॅल: गोरखपुर, वाराणसी और सैफई ने दर्ज की जीत

Tue, 26 Dec 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Football: Gorakhpur, Varanasi and Saifai registered victory
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंडर-19 प्रीमियर स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट 2023-24 की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंडर-19 वेलेंटाइन प्रीमियर स्टेट फुटबाॅल टूर्नामेंट 2023-24 की शुरुआत सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुई। पहले मैच में वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब गोरखपुर ने अयोध्या छात्रावास को 2-0 से मात दी। इसमें वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब के रघुवीर ने 34वें और 48वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई।
प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव पंकज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ. आदिल हयात खान, मिराज अहमद खान और जिला फुटबाॅल संघ के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे मैच में वाराणसी छात्रावास ने जिला फुटबाॅल संघ कुशीनगर को 1-0 से हराया। वाराणसी छात्रावास के अभय प्रकाश ने मैच के 11वें मिनट में विजयी गोल किया। तीसरे और अंतिम मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने जिला फुटबाल संघ बहराइच को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

सैफई की ओर से रमन ने 3, राजीव ने दो और गोरख चौहान ने एक गोल किया। संचालन एनपी गौड़ ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक हमजा खान रहे। इस दौरान विलियम, राकेश कुमार तिवारी, फारूक, संजय चौहान, कुलदीप, अश्वनी सिंह, डॉ. गौरव, डॉ. उमाशंकर, मो. इराक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed