फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food Processing Unit: Investment of Rs 3.39 crore will provide employment to three thousand people

Gorakhpur News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट: 3.39 करोड़ के निवेश से तीन हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 23 Jul 2024 06:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Food Processing Unit: Investment of Rs 3.39 crore will provide employment to three thousand people
- इनक्युबेशन सेंटर के लिए भवन तैयार, लगाई जानी है चार मशीनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित राजकीय उद्यान पार्क में 3.39 करोड़ की लागत से फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए इनक्युबेशन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। अब चार प्रकार की मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सेंटर के चालू होने पर लगभग 3000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा हजारों किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा।
गोरखपुर और आसपास के जिलों में आलू, हल्दी समेत कई ऐसी फसलें उत्पादित होती हैं, जिनका उपयोग कर दूसरी जगहों के उद्यमी लाखों रुपये मुनाफा कमा रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने गोरखपुर में भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने काे मंजूरी दी थी। उद्यान विभाग के पार्क में इसके लिए 1.98 करोड़ रुपये की लागत से फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जानी है। करीब 25 लाख रुपये की लगात से फूड टेस्टिंग फैसेलिटिज, एक करोड़ की लागत से एक नये भवन का निर्माण और 16.5 लाख की लागत सहायक यूनिट तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

इसके बाद अब चार मशीनें लगाने पर काम चल रहा है। इन मशीनों के स्थापित होने के बाद फूड प्रोसेसिंग लाइन को स्थापित किया जाना है। यहां पर मसाले, चिप्स और स्नैक्स तैयार किया जाना है। कच्ची हल्दी से हल्दी पाउडर, आलू से चिप्स आदि बनवाया जाएगा। तैयार उत्पाद को संबंधित व्यक्ति अपना ब्रांड बनाकर बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोट
इनक्युबेशन सेंटर का भवन तैयार करने के बाद जरूरी मशीनों को मंगाने के लिए निविदा प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। सेंटर शुरू होने पर लगभग 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। सेंटर पर प्रतिदिन एक टन माल का उत्पादन किया जाएगा।
राजेंद्र कुमार यादव, उपनिदेशक राजकीय उद्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed