फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food park will be gifted in Navratri...preparation for inauguration by CM

Gorakhpur News: गोरखपुर वासियों को जल्द मिलेगा फूड पार्क का तोहफा..तीन सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 11 Oct 2023 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Oct 2023 03:37 PM IST
सार

जीडीए वीसी आनंदवर्धन ने कहा कि फूड पार्क का काम तेजी से चल रहा है। इसमें दुकानों के अलावा अन्य कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोग हरियाली और खूबसूरत रोशनी के बीच खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Food park will be gifted in Navratri...preparation for inauguration by CM
फूड पार्क में जमीन को समतल करते मजदूर।

विस्तार

गोरखपुर शहरवासियों को जल्द फूड पार्क का तोहफा मिलेगा। इसकी तैयारी में जीडीए के अधिकारी जुट गए हैं। रामगढ़ताल किनारे बन रहे फूडपार्क में दुकानों की सजावट चल रही है। हर्बल पार्क में पेड़-पौधों को लगाने का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से एनेक्सी भवन की लेन में करीब 2.30 एकड़ में फूड पार्क का निर्माण चल रहा है। इसमें कुल 22 दुकानें बनी हैं। जबकि इसके एक हिस्से में हर्बल पार्क बनाया जा रहा है। जीडीए की ओर से फूड पार्क का निर्माण करा रही फर्म ने दुकानों को आवंटित कर दिया है। इसमें शीशा लगाने के अलावा अन्य सजावटी काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर 12:32 बजे दुकानों का तेजी से काम चल रहा था। पार्क के चारों ओर बनी जाली की पेंटिंग की शुरुआत हो चुकी थी। दुकानों में शीशे लगा रहे दिनेश ने बताया कि तेजी से काम करने का निर्देश मिला है। इसे नवरात्र के पहले तैयार कर लेना है। यहां से करीब दो सौ कदम आगे जाने पर हर्बल पार्क पर काम चल रहा था। यहां मजदूर जमीन समतल कर सफाई करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोलकाता से आएगी कारपेट घास, बढ़ जाएगी हरियाली

फूड पार्क में एक ओर दुकानों काम चल रहा है, तो दूसरी ओर हर्बल पार्क में पेड़-पौधे लग चुके हैं। मिट्टी के समतलीकरण और सड़क बनाने के अलावा घास लगाने काम बाकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कोलकाता से कारपेट घास मंगाई जा रही है। कार्यदायी संस्था से जुड़े लाेगों ने बताया कि चिकनी मिट्टी होने की वजह से विशेष घास मंगाई गई है। जल्द ही घास का रोपण करा दिया जाएगा।

 

तीन सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
जीडीए अधिकारियों का कहना है कि फूड पार्क में तीन सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हर्बल पार्क में लोग टहलने के अलावा योगा पार्क में योग कर सकेंगे। साथ ही खूबसूरत तालाब विकसित होगा। फूड पार्क में 200 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, ओपन थियेटर की सुविधा होगी। यहां बने वाणिज्यिक हाल में मांगलिक आयोजन भी किए जा सकेंगे।

जीडीए वीसी आनंदवर्धन ने कहा कि फूड पार्क का काम तेजी से चल रहा है। इसमें दुकानों के अलावा अन्य कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोग हरियाली और खूबसूरत रोशनी के बीच खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed