फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Following the Chief Minister's displeasure, the Municipal Corporation launched a cleanliness drive in the Barhuan Power House area.

Gorakhpur News: सीएम ने हेलीकॉप्टर से देखा कचरे का ढेर, नाराजगी जताई तो हटाया गया

Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Following the Chief Minister's displeasure, the Municipal Corporation launched a cleanliness drive in the Barhuan Power House area.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से जाते समय रविवार को बरहुआं पावर हाउस के समीप फैले कचरे के ढेर को देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से आनन-फानन में कूड़े के ढेर को वहां से हटवाकर सफाई करवा दी गई।
विज्ञापन

सीएम योगी रविवार को पार्टी के कार्यक्रम के लिए सहजनवां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बरहुआं पावर हाउस के पास कूड़े का ढेर देखकर अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम की ओर से जेसीबी व अन्य वाहनों के सहारे कूड़े के ढेर की सफाई कर दी गई। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों का कहना था कि बरहुआं पावर हाउस के आसपास काफी समय से कूड़ा एकत्र हो रहा था। बारिश और गर्मी के चलते इलाके में बदबू फैलने लगी थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने जेसीबी और कई वाहनों की मदद से मौके पर जमा कूड़े को हटाकर निर्धारित डंपिंग स्थल तक पहुंचाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने क्षेत्र की साफ-सफाई कराने के साथ यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भविष्य में वहां दोबारा कचरा न डाला जाए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि बरहुआं पावर हाउस के पास जमा समस्त कूड़े को हटवा दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में दोबारा गंदगी न फैलने पाए, इसके लिए स्थानीय ग्राम प्रधान को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed