फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fogging is not happening in the wards...mosquitoes disturbed

Gorakhpur News: वार्डों में नहीं हो रही फॉगिंग...मच्छरों ने किया परेशान

Thu, 18 Apr 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Fogging is not happening in the wards...mosquitoes disturbed
फोटो
विज्ञापन

- बराबर फॉगिंग न होने की वजह से मोहल्लों में बढ़ गए मच्छर
- कई जगह चोक हो गए नाले-नालियां


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से शहर में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शाम के समय बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। अगर कोई दो मिनट भी बाहर खड़ा हो जाए तो मच्छर डंक मारकर परेशान कर डाल रहे हैं। नगर निगम की ओर से संचारी रोगों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन वार्डों में नियमित फॉगिंग न होने से मच्छर परेशान कर रहे हैं।
वार्ड नंबर 42 में काफी दिनों से नाली की सफाई नहीं हो रही। इसकी वजह से वहां गंदगी फैली हुई है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फॉगिंग का भी कोई ठिकाना नहीं है। वार्ड के बीबी त्रिपाठी ने बताया कि नाली साफ करवाने के लिए कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। तीन बार शिकायत की, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई। सिल्ट जमा हुआ है, जिससे दिनभर बदबू आती है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 62 में नियमित फॉगिंग न होने की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब शिकायत करते हैं तभी टीम फॉगिंग करने आती है। नहीं तो ऐसे महीनों गुजर जाते हैं और फॉगिंग नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जाम हो रही नालियां
बराबर सफाई न होने की वजह से वार्डों में नालियों में सिल्ट जम जा रहा है, जिससे बदबू आ रही है। सड़क किनारे नाले-नालियों में अक्सर आपको गंदगी देखने को मिल जाएगी। इसमें आम लोगों की भी लापरवाही है। वे नाली में ही कचरा डाल देते हैं, जिससे वे जाम हो जाती हैं। इसके बाद नियमित सफाई न होने की वजह से वह बड़ी समस्या बन जाती है।
-
बोले लोग...
मोहल्ले में कई महीनों से फॉगिंग नहीं हुई थी, इसे बाद शिकायत किए तो टीम ने आकर छिड़काव किया। लेकिन अब 15 दिन बीत गए, लेकिन दोबारा फॉगिंग नहीं हुई। मच्छर फिर से डंक मार रहे हैं।
प्रतीक गुप्ता, माया बाजार

वार्ड में मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शाम में बाहर खड़े होने पर डंक मारकर परेशान कर देते हैं। नियमित फॉगिंग होती तो ऐसी समस्या नहीं आती। नगर निगम बिना शिकायत के फॉगिंग नहीं कराता।
निकेत मिश्रा, जगन्नाथपुर
-
कोट...
रोस्टर बनाकर वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। कंट्रोल रूम में शिकायत आने पर 48 घंटे के भीतर उसका निस्तारण कर दिया जाता है। यदि कहीं मच्छर ज्यादा हैं तो वहां पर टीम भेजकर फॉगिंग कराई जाएगी।

डॉ. मणिभूषण तिवारी, उप नगर आयुक्त
-
बॉक्स...
पुलिया की पाइप जाम होने से मोहल्ले में जलभराव

पादरी बाजार। पादरी बाजार चौराहे पर पुलिया के नीचे लगी पाइप जाम होने से जंगल सालिक राम स्थित मलिन बस्ती मोहल्ले में जलभराव हो गया है। यह समस्या 15 दिन से बनी हुई है। पादरी बाजार चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। सेतु निगम की पाइलिंग के लिए निकाली गई मिट्टी नाले में डालने से पुलिया के नीचे लगे दोनों पाइपों में मिट्टी भर दी गई है। इसकी वजह से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मलिन बस्ती के मोहल्ले की सड़कों पर भर जा रहा है। पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। जंगल सालिक राम मलिन बस्ती के मुकेश कुमार ने बताया कि 15 दिन से सड़क पर नाले का गंदा पानी लगा है। महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed