फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fog slowed down the speed of trains

Gorakhpur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों के चक्कों की रफ्तार

Sun, 31 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains
गोरखधाम सात व वैशाली 3.25 घंटे देर से आई, प्रतीक्षा में ठिठुरे यात्री
विज्ञापन

वेटिंग हाल और पूछताछ केंद्र पर लगी रही यात्रियों की भीड़

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोहरे के चलते ट्रेनों का संचलन अभी सामान्य नहीं हो पाया है। कोहरे ने ट्रेनों के चक्के की रफ्तार धीमी कर दी है। गोरखधाम, वैशाली, सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को दिल्ली से चली वैशाली एक्सप्रेस 3:25 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4:20 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में सर्द हवाओं के बीच ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियाें को भारी पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन के जनरल वेटिंग हाल में भी ठहरने में यात्रियों की कंपकंपी छूट रही है। शनिवार को गलन बढ़ने से ठंड भी ज्यादा थी, जो ट्रेनें देर से चल रही थी उसके यात्री प्लेटफॉर्म से आकर वेटिंग हाल और टिकट काउंटर-घर के सामने जमीन पर चादर व प्लास्टिक शीट बिछाकर बैठ गए। दिल्ली से आ रहे यात्रियों को रिसीव करने गए लोगों को जब ठंड लगने लगी तो अपनी गाड़ियों में जाकर बैठ गए और प्रतीक्षा करने लगे। उधर, पूछताछ केंद्र पर ट्रेन की जानकारी लेने वालों की भीड़ पूरे दिन लगी रही।
विज्ञापन

-
हवाई सेवा में सुधार
गोरखपुर। दो दिन से खराब हुई हवाई सेवा में शनिवार को सुधार हुआ। दिल्ली से आने वाली एक फ्लाइट सिर्फ 15 मिनट की देरी से आई। मुंबई, कोलकाता और दिल्ली की अन्य फ्लाइटें समय से आईं और उड़ान भरीं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को स्थिति सामान्य रही। सभी फ्लाइटें समय से आईं और उड़ान भरीं। सिर्फ एक फ्लाइट 10 से 15 मिनट देर से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed