{"_id":"600739728ebc3e32d34445b4","slug":"fog-in-gorakhpur-weather-gorakhpur-city-news-gkp3815833162","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: कोहरा इतना घना कि पास की चीजें भी नहीं आ रही नजर, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: कोहरा इतना घना कि पास की चीजें भी नहीं आ रही नजर, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
Wed, 20 Jan 2021 09:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में पिछले पांच दिनों की तरह ही बुधवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई है। हालांकि बुधवार यानी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा इतना ज्यादा घना है कि पास की चीजें भी नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार को भी सुबह घने कोहरे के बाद दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा हल्का होता चला गया, लेकिन दोपहर बाद ही मौसम साफ हुआ। सूरज ने भी अपनी गर्मी का एहसास कराया। आज भी दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से राहत की उम्मीद है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
कई दिनों के बाद मंगलवार को दिन का पारा 20 डिग्री से ऊपर जाकर 20.2 डिग्री हो गया। हालांकि इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी का असर हर जगह देखा गया। बाजार से लेकर पार्क और मेला गुलजार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आज के बाद दो से तीन दिनों तक कोहरा कम रहने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर घना कोहरा छाया रह सकता है। आगामी दो से तीन दिनों तक पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 22 जनवरी के बाद मौसम के फिर से खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
आगामी पांच दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 जनवरी 20.0 9.0
21 जनवरी 19.0 8.0
22 जनवरी 18.0 8.0
23 जनवरी 18.0 9.0
24 जनवरी 19.0 10.0
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 जनवरी 20.0 9.0
21 जनवरी 19.0 8.0
22 जनवरी 18.0 8.0
23 जनवरी 18.0 9.0
24 जनवरी 19.0 10.0