{"_id":"658f26c194f3fe01bc0a3ecd","slug":"fog-havoc-gorakhdham-vaishali-express-arrived-late-by-12-and-eight-and-a-half-hours-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-416640-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: गोरखधाम 12 और साढ़े आठ घंटे देर से आई वैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: गोरखधाम 12 और साढ़े आठ घंटे देर से आई वैशाली एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं के बीच रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को भी प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-मुंबई से गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख ट्रेनें देर से आईं। इसी तरह मुंबई की तरफ जाने वाली काशी एक्सप्रेस और कोच्चुवेली एक्सप्रेस भी विलंब से रवाना की गई। ट्रेनों के इंतजार में यात्री सर्द हवाओं के बीच रेलवे स्टेशन पर ठिठुर गए।
शुक्रवार को वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9:20 बजे के स्थान पर शाम में छह बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंची, जबकि गोरखधाम ट्रेन करीब 12 घंटे और बिहार संपर्क क्रांति भी पांच घंट देर से पहुंची। वहीं, मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस पांच घंटे और कोच्चुवेली एक्सप्रेस 4.30 घंटे की देरी से गोरखपुर स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
ट्रेनों के देर से आने के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ पूरे दिन जुटी रही।
-
सात दिनों में 1500 से ज्यादा टिकट निरस्त
गोरखपुर। कोहरे के चलते ट्रेनों के देर से आने के कारण बहुत से यात्रियों ने अपनी यात्रा रद कर दी। गोरखपुर आरक्षण केंद्र पर रोजाना 70 से 80 टिकट रद कराए जा रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन टिकट रद कराने वालों की संख्या भी 120 से 130 के बीच है। यानी सप्ताह भर में 1500 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट रद करा दिया। इससे रेलवे प्रशासन को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन