फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fog and high speed added to the woes, with two separate accidents blocking roads.

Gorakhpur News: कोहरे और तेज रफ्तार ने बढ़ाई मुसीबत, दो अलग-अलग हादसों से सड़कें जाम

Mon, 12 Jan 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fog and high speed added to the woes, with two separate accidents blocking roads.
जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर देईपार व वसुधा गांव के बीच पलटा अनियंत्रित ट्रक। स्रोत-सोशल मीडिया
- गीडा क्षेत्र में भूसा लदा ट्रक पलटा, पिपरौली में ऑटो को बचाने में ट्रालर पलटा
विज्ञापन

- गोरखपुर–लखनऊ फोरलेन और जैतपुर–बोक्टा मार्ग पर घंटों बाधित रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां/पिपरौली। कोहरे और तेज रफ्तार के कारण रविवार को गीडा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इससे प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पहला हादसा रविवार की सुबह गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर स्थित गोलंबर के पास हुआ। बलिया जनपद से भूसा लादकर संतकबीरनगर जा रहा ट्रक संख्या यूपी 21 सीटी 4603 कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने बताया कि जीरो पॉइंट के पास बने ब्रेकर दिखाई नहीं देने से यह घटना हुई। हादसे के दौरान चालक और खलासी ट्रक से कूदकर बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

ट्रक के फोरलेन पर पलट जाने से गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहन रेंगते हुए घटनास्थल को पार करते रहे। सूचना पर पिपरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले भूसे को किनारे कराकर किसी तरह यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना पिपरौली क्षेत्र के देईपार-वसूधा गांव के बीच हुई। यहां सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार माल लदा ट्रालर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे से जैतपुर-बोक्टा मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीते 20 दिनों में दूसरी बार ट्रालर पलटने की घटना सामने आई है। लोगों का आरोप है कि तेनुआ प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed