फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flyovers, overbridges and smart roads are ready...development will gain momentum from next month.

Gorakhpur News: फ्लाईओवर-ओवरब्रिज और स्मार्ट रोड तैयार...अगले माह से विकास को मिलेगी रफ्तार

Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Flyovers, overbridges and smart roads are ready...development will gain momentum from next month.

विज्ञापन

पैडलेगंज-टीपीनगर फ्लाईओवर से मिलेगी जाम से राहत, लखनऊ-वाराणसी की राह होगी आसान
नकहा ओवरब्रिज और राप्तीनगर स्मार्ट रोड से बढ़ेंगी कारोबारी गतिविधियां
गोरखपुर। शहर में जून का महीना बुनियादी ढांचे के विकास के लिहाज से बेहद अहम होने जा रहा है। एक फ्लाईओवर, एक ओवरब्रिज और सीएम ग्रिड फेज-एक के तहत बन रहा स्मार्ट रोड तैयार होने की कगार पर है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा बल्कि आसपास के इलाकों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रहा फ्लाईओवर इस महीने पूरा होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद नौसड़ और लखनऊ-वाराणसी की ओर जाने वाले लोगों को टीपीनगर के जाम से राहत मिलेगी। देवरिया बाईपास की तरफ से आने वाले वाहन भी सीधे नौसड़ की ओर निकल सकेंगे। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े संजय कुमार का कहना है कि अभी जाम के कारण मालवाहक वाहनों को काफी देर तक रुकना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से आवाजाही तेज होगी और कारोबार को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पैडलेगंज निवासी राकेश श्रीवास्तव बताते हैं कि रोजाना ऑफिस आने-जाने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। देवरिया बाईपास पर दोनों पुल को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकहा ओवरब्रिज से बदली इलाके की तस्वीर
नकहा ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही बरगदवां चौराहे से ओवरब्रिज तक फोरलेन सड़क भी बन रही है। अब बरगदवां से स्पोर्ट्स कॉलेज और मोहद्दीपुर की तरफ वाहन आसानी से निकल रहे हैं। पहले रेलवे क्रॉसिंग और संकरी सड़क के कारण यहां अक्सर जाम लगता था। स्थानीय अमित जायसवाल का कहना है कि सड़क चौड़ी होने और ओवरब्रिज बनने के बाद इलाके में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। यहां नए शोरूम और दुकानें खुलने लगी हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज और करीमनगर इलाके में तेजी से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। जीडीए भी राप्तीनगर क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

राप्तीनगर में तैयार हो रहा पहला स्मार्ट रोड
राप्तीनगर में सीएम ग्रिड फेज-एक के तहत शहर का पहला स्मार्ट रोड अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। बंगलूरू की तर्ज पर विकसित की जा रही इस सड़क पर आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ, अंडरग्राउंड केबलिंग और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय निवासी प्रियांशु सिंह का कहना है कि स्मार्ट रोड बनने से इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। बेहतर सड़क और सुविधाओं के कारण यहां तेजी से विकास होगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।



परियोजना लागत शुरुआत पूरा होने की अवधि
पैडलेगंज-टीपी नगर फ्लाईओवर 429.49 करोड़ फरवरी 2023 मई 2026
नकहा ओवरब्रिज 76.27 करोड़ जनवरी 2022 अप्रैल 2026
स्मार्ट रोड 44.88 करोड़ नवंबर 2024 जून 2026


वर्जनशहर में बनने वाले फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और स्मार्ट रोड जैसीं परियोजनाएं सिर्फ यातायात व्यवस्था नहीं सुधारतीं, बल्कि इनका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती हैं, नए निवेश आते हैं और आसपास की जमीनों व व्यावसायिक संपत्तियों की मांग बढ़ती है। गोरखपुर में जिन इलाकों में बड़ी परियोजनाएं बन रही हैं, वहां आने वाले समय में रियल एस्टेट, रिटेल कारोबार और सेवा क्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- प्रो. सत्यपाल सिंह, अर्थशास्त्र विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed