फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flowers showered on devotees from a helicopter at the Khichdi mela in Gorakhpur

UP: खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 15 लाख भक्तों ने चढ़ाई आस्था की पावन खिचड़ी

Tue, 14 Jan 2025 06:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में अभूतपूर्व रहा तो उनका स्वागत भी दिल जीतने वाला रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर मेले में आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। 

विज्ञापन
Flowers showered on devotees from a helicopter at the Khichdi mela in Gorakhpur
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में आए लाखों श्रद्धालु योगी सरकार की तरफ से किए गए अभिवादन से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खिचड़ी मेले में आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस अभूतपूर्व स्वागत से हर्षित श्रद्धालुओं ने शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ के खूब जयकारे लगाए और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। 

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में अभूतपूर्व रहा तो उनका स्वागत भी दिल जीतने वाला रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर मेले में आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से अपने ऊपर स्वागत के फूल गिरते देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पुष्पवर्षा के साथ पहले से गुंजित गुरु गोरक्षनाथ के जयकारे की गति तेज और ध्वनि गगनभेदी हो गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल हृदय को स्पंदित करने वाली है।
विज्ञापन


15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाई बाबा गोरखनाथ को आस्था की पावन खिचड़ी
मकर संक्रांति के पुनीत पर्व पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर अपने और अपने प्रियजनों के लिए मंगलकामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर खिचड़ी पर्व के सफल आयोजन के लिए सबका आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स पर सीएम योगी ने लिखा, ‘देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक पर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के पुण्य अवसर पर आज श्रीगोरखनाथ मंदिर में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी को आस्था की पावन खिचड़ी चढ़ाई। पर्व के सफल आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम गोरखपुर, सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों को साधुवाद। भगवान भास्कर सभी के जीवन में प्रगति का प्रकाश लाएं, यही प्रार्थना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed