फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flop GDA Tower will change appearance entrance will be like mall in Gorakhpur

गोरखपुर: फ्लॉप जीडीए टावर की बदलेगी सूरत, मॉल जैसा बनेगा प्रवेश द्वार, दुरुस्त होंगी कमियां

Wed, 08 Sep 2021 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अभियंताओं की टीम के साथ मंगलवार को जीडीए टॉवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी खामियों देखकर उन्हें दुरुस्त करने के लिए अभियंताओं के साथ मंथन भी किया।

विज्ञापन
Flop GDA Tower will change appearance entrance will be like mall in Gorakhpur
जीडीए टॉवर गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फ्लॉप घोषित हो चुके गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के गोलघर स्थित जीडीए टॉवर की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। वहां की सारी कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। टॉवर के सफाई की कमान प्राइवेट एजेंसी को दी जाएगी। पार्किंग स्थल को भी दुरुस्त किया जाएगा। नई लिफ्ट लगाई जाएगी। टॉवर के प्रवेश द्वार को मॉल की तरह विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अभियंताओं की टीम के साथ मंगलवार को जीडीए टॉवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी खामियों देखकर उन्हें दुरुस्त करने के लिए अभियंताओं के साथ मंथन भी किया। मौके पर ही टॉवर की सूरत बदलने को लेकर कार्ययोजना बनी जिसे इसी सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब दो दशक से जीडीए टॉवर की तीसरे से छठें तल तक के ऑफिस ब्लॉक, दुकानें और फूड कोर्ट की जगह आवंटित नही हो पा रही। जीडीए ने इन संपत्तियों के दाम भी कम कर दिया, मगर फिर भी किसी ने रुचि नही ली। सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर ही रौनक है। अव्यवस्था को लेकर जीडीए के इस टॉवर की छवि शहर में बहुत खराब है। चारों तरफ गंदगी के साथ ही पार्किंग में गर्मी के मौसम में भी पानी लगा रहने की वजह से उसका इस्तेमाल नही हो पाता। पर्याप्त लिफ्ट नही होने की वजह से भी ऊपर के फ्लोर पर दुकान, ऑफिस के ब्लॉक आवंटित कराने से लोग कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि टॉवर की सभी कमियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। प्राइवेट एजेंसी को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नई लिफ्ट लगाई जाएगी। पार्किंग सही कराई जाएगी और टॉवर के प्रवेश द्वार को मॉल के प्रवेश द्वार जैसा बनाया जाएगा।   

 

इंदिरा बाल विहार में अंडर ग्राउंड पार्किंग पर फिर शुरू हुआ मंथन

इंदिरा बाल विहार में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को इंदिरा बाल विहार का निरीक्षण किया। बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से लगने वाले जाम को देखकर उन्होंने साथ गए अभियंताओं से बात की। बताया गया कि पूर्व में वहां अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर तैयारी चल रही थी, मगर मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। इस पर उपाध्यक्ष ने प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। तय हुआ कि नीचे गाड़ियों की पार्किंग होगी और ऊपर पार्क होगा। जिन्हें पार्क में दुकानें आवंटित हैं, उनके लिए भी कमर्शियल स्पेस देने का निर्णय हुआ है। उपाध्यक्ष ने अभियंत्रण अनुभाग को सप्ताह भर के भीतर डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। 

रेलवे स्टेशन के सामने से कब्जा खाली कराएगा जीडीए
इंदिरा बाल विहार से पहले जीडीए उपाध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन के पास सिंचाई डाक बंगला के सामने होटल के लिए आवंटित करोड़ों रुपये लागत की जमीन का निरीक्षण किया। यहां बंजारों का कब्जा है। सपा सरकार में जमीन को खाली कराकर इसकी बाउंड्री करा दी गई थी लेकिन एक बार फिर बंजारों का कब्जा हो गया है। यहां 10000 वर्ग फीट और 6000 वर्ग फीट के दो प्लाट का आवंटन होटल निर्माण के लिए हुआ है। अवैध कब्जा के चलते आवंटी भी किस्त नहीं जमा कर रहे हैं। इस जगह को जल्द खाली कराने का निर्णय हुआ है। उपाध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन के पास आवंटित दुकानों के बीच गलियों पर कब्जा होने को लेकर आपत्ति दर्ज की। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। इस दौरान सचिव यूपी सिंह, संपत्ति अधिकारी इन्द्रजीत सिंह, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed