{"_id":"613701438ebc3eca831a042a","slug":"flood-of-gorakhpur-11-teams-treated-595-flood-affected-people-on-behalf-of-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Flood: 11 टीमों ने किया 595 बाढ़ पीड़ितों का इलाज, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Flood: 11 टीमों ने किया 595 बाढ़ पीड़ितों का इलाज, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट भी बांटे
Tue, 07 Sep 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:38 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक 17105 लोगों का इलाज किया जा चुका है। जबकि 164631 क्लोरीन की गोलियां बांटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले की नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। ऐसे में बीमारियों के बढ़ने की संभावना तेज हो गई है। सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमें लगाई गई थी। टीम खजनी के मंझरियां गांव में जाने के लिए नाव का सहारा लेकर पहुंची। इन टीमों ने 595 लोगों का इलाज करते हुए दवाइयां दी। इसके अलावा 6260 क्लोरीन की गोलियां और 499 ओआरएस के पैकेट बांटे।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक 17105 लोगों का इलाज किया जा चुका है। जबकि 164631 क्लोरीन की गोलियां बांटी जा चुकी हैं। इसके अलावा अब तक 12 हजार 68 ओआरएस के पैकेट भी बाढ़ प्रभावित लोगों को दिए गए। बताया कि विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 86 बाढ़ चौकियां बनाई। इन चौकियों पर 206 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर मरीज की स्थिति बिगड़ती है तो उन्हें जिला अस्पताल या बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर करने में पूरी सहायता करें।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीमें सोमवार से बाढ़ क्षेत्रों में लगा दी गई हैं। हर टीम में एक डॉक्टर और एक सहायक को लगाया गया है। टीम जिस भी क्षेत्र में जाएगी, वहां के आशा कार्यकर्ताओं की मदद लेगी। टीम लोगों का इलाज कर उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करा रही है।