फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Floating restaurant reached platform number two on sailing, finishing work in progress

Gorakhpur News: नौकायन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, फिनिशिंग का काम तेज

Tue, 12 Mar 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Floating restaurant reached platform number two on sailing, finishing work in progress
जल्द लोकार्पण की तैयारी, प्रदेश के पहले रेस्टोरेंट का ले सकेंगे लुत्फ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज के बाद लोग अब जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। 10 दिन पहले बाह्य कार्य पूरा करने के बाद उसे रामगढ़ताल में उतारा गया था। अब उसे नौकायन के पास प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया है। उसके फिनिशिंग का काम तेज हो गया है। संभावना है कि जल्द उसका लोकार्पण किया जा सकता है।

100 फीट लंबाई और 33 फीट चौड़ाई के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की क्षमता 150 लोगों की है। इसके अलावा 50 की संख्या में स्टाफ मौजूद रहेंगे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण पर तकरीबन 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बैठने के बाद इससे रामगढ़ताल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इसका संचालन नया सवेरा पर बने प्लेटफार्म नंबर दो से ही किया जाएगा।
विज्ञापन


नवंबर 2022 से हो रहा था निर्माण
तकरीबन 200 टन वजन के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण नवंबर 2022 में शुरू हुआ। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के मालिक लेकवर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा को जीडीए को प्रतिमाह 4,52,500 रुपये एवं जीएसटी देना होगा। फर्म को इसके संचालन का अधिकार 15 साल के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 100 से 150 रुपये में मिलेंगे लजीज व्यंजन


फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर फूडकोर्ट होगा जिसमें 100 से 150 रुपये में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। द्वितीय तल पर लग्जरी बार, रेस्टोरेंट, डिस्क की सुविधा रहेगी। ब्रेक फास्ट, लंच, हाई टी और डिनर उपलब्ध होगा। तृतीय तल ओपेन डेक होगा जिस पर पर्यटक सैर का आनंद ले सकेंगे। पार्टियां भी कर सकेंगे। इसका संचालन सुबह सात से रात 11 बजे तक किया जाएगा। भीड़ को मैनेज करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई है। प्रथम और द्वितीय तल पूरा वातानुकूलित रहेगा।
-----
मुख्यमंत्री ने जाना प्रगति का हाल
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में रामगढ़ताल में क्रूज संचालन की प्रगति का हाल जानने के साथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण की जानकारी ली। संभावना है कि जल्द उसका लोकार्पण किया जा सकता है।

----
कोट...
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को रामगढ़ताल में नौकायन के पास लाकर उसके फीनिशिंग का काम कराया जा रहा है। फर्म को जल्द इंटीरियर का काम पूरा कराने के लिए कहा गया है।


- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed