फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flight will start from Kushinagar Airport within two months said cm yogi adityanath

कुशीनगर एयरपोर्ट से दो माह के भीतर शुरू हो जाएगा उड़ानः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 06 Sep 2020 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Flight will start from Kushinagar Airport within two months said cm yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बौद्ध सर्किट की दृष्टिकोण से समृद्धशाली प्रदेश है। कुशीनगर समेत छह प्रमुख स्थल इस प्रदेश में हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यटन के जरिए रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले दो महीने के अंदर उड़ान शुरू हो जाएगी। श्रीलंका, जापान, सिंगापुर समेत तमाम देश कुशीनगर से हवाई सेवा से जुड़ने चाहते थे। लेकिन व्यस्थित व्यवस्था नहीं होने के चलते दिक्कत आ रही थी। कुशीनगर प्रदेश का चौथा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यह पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को कुशीनगर के निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करने आए थे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी व प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ एयरपोर्ट के निरीक्षण व अफसरों के समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में 17 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। पांच साल पहले यूपी में केवल दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा था लेकिन केंद्र सरकार ने कुशीनगर व जेवर को इस श्रेणी में शामिल करके यह संख्या चार कर दी है। 
विज्ञापन


यूपी बौद्ध सर्किट के दृष्टिकोण से बेहद समृद्धशाली प्रदेश है। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। इसके अलावा सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कौशाम्बी व संकिसा भी इसी प्रदेश में हैं। इसके चलते श्रीलंका, थाईलैंड, जापान, सिंगापुर समेत तमाम देश कुशीनगर से सीधा जुड़ना चाहते थे लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मदद से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यटन के जरिए रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ा रही है। पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी कि कुशीनगर में एक सक्रिय हवाई अड्डा होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों की इस इच्छा को पूरा किया है। यहां से उड़ान शुरू होने पर न केवल कुशीनगर का बल्कि आसपास के अन्य जनपदों के लोगों को भी सुविधा व रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह एयरपोर्ट कुशीनगर के साथ-साथ पूर्वांचल के लिए भी गौरव का विषय होगा।


सीएम करीब डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट पर रहे। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed