गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ान की तैयारी पूरी, अब इस बात का है इंतजार, जानें क्या हुआ है बदलाव
- कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए एयरपोर्ट पर बदली गई हैं कई व्यवस्था
- टर्मिनल पर कॉन्टेक्टलेस एंट्री, बिना छुए होगी टिकट, आईडी प्रूफ की स्कैनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू करने के मद्देनजर गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्थानीय अफसरों को सिर्फ शेड्यूल का इंतजार है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी का कहना है कि अभी सिर्फ 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू करने की सूचना मिली है।
यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि चरणवार जिन जगहों से उड़ानें शुरू की जा रही हैं, उसमें गोरखपुर पहले चरण में है या नहीं। साथ ही यह भी कि सभी विमान कंपनियों की उड़ान एक साथ शुरू होगी या कुछ दिनों के अंतराल में। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूरी गाइडलइान मिल जाने की उम्मीद है।
गोरखपुर से सात उड़ानें
उधर विमान सेवा शुरू होने पर यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर का नजारा बदला-बदला सा नजर आएगा। कोरोना के संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं। टर्मिनल में प्रवेश के लिए कॉन्टैक्टलेस सिस्टम बनाया गया है, ताकि यात्री एक दूसरे के संपर्क में न आएं।
यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए मार्किंग कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच से पहले मुसाफिरों की थर्मल स्कैनिंग होगी। टर्मिनल गेट पर दस्तावेजों की जांच कर रहे यात्रियों को सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। टिकट और आईडी प्रूफ की स्कैनिंग बिना छुए की जाएगी।
गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन समेत कुल सात उड़ानें होती हैं। दिल्ली के लिए स्पाइस जेट, एयर इंडिया और विमान कंपनी इंडिगो की फ्लाइट है जबकि मुंबई के लिए स्पाइस जेट और हैदराबाद, कोलकाता व प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान है। पहले चरण के लॉकडाउन यानी 25 मार्च से ही इन सभी फ्लाइटों की सेवा बंद है।
एक जून से गोरखपुर से चल सकती हैं चार ट्रेनें
ट्रेनों का शेड्यूल आने के बाद से ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। किराया पुराना ही रहेगा या बढ़ेगा, इस पर भी निर्णय बृहस्पतिवार को होने की संभावना है। सूत्रों से रेल प्रशासन द्वारा अभी चार ट्रेनें चलाने और कहां तक के लिए चलेंगी इस संबंध में सूचना मिली है।