फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flat size and design changed in Khorabar township

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप में फ्लैट की साइज और डिजाइन बदली

Wed, 17 May 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flat size and design changed in Khorabar township
खोराबार टाउनशिप में फ्लैट की साइज और डिजाइन बदली
विज्ञापन


मिनी एमआईजी से स्टडी रुम हटा, अब इसे टूबीएचके का बनाया गया, एमआईजी फ्लैट थ्री बीएचके का बनाया गया
आज जीडीए बोर्ड बैठक में फ्लैट-भखंड की कीमतों पर लगेगी मुहर, 19 से शुरू होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार टाउनशिप योजना के फ्लैट की साइज और डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। यह बदलाव मिनी एमआईजी और एमआईजी के फ्लैट में दिखाई पड़ेगा। पहले की डिजाइन में मिनी एमआईजी में एक बेडरूम, एक स्टडी रूम व एक हाॅल शामिल था। अब इसमें से स्टडी रूम की व्यवस्था खत्म कर इसे टू-बीएचके बनाया जाएगा। इसी तरह एमआईजी फ्लैट को टू बीएचके की जगह थ्री बीएचके बनाया जाएगा। डिजाइन बदलने के साथ ही दोनों ही तरह के फ्लैट के आकार में भी करीब पांच वर्ग मीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
देवरिया बाईपास किनारे खोराबार क्षेत्र में लांच हुई इस योजना में भूखंड के साथ ही प्राधिकरण ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी एवं एमआईजी फ्लैट बनाएगा। अभी इसकी दर सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी संबंध में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई है, जिसमें इनके दरों पर मुहर लगेगी। इसके बाद 19 से प्राधिकरण खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत भूखंड और फ्लैट आदि के लिए पंजीकरण शुरू कर देगा। उधर, मानबेला में प्रस्तावित रोहिणी एन्क्लेव के भी फ्लैट की डिजाइन व साइज में इसी तरह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

0
कोट-
खोराबार टाउनशिप एवं रोहिणी एन्क्लेव के ले-आउट में कुछ संशोधन किया गया है। 18 मई को आयोजित बोर्ड बैठक में रेट पर सहमति बन जाने के बाद 19 मई से पंजीकरण खोल दिया जाएगा।- महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed