फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five-year contract for the operation of 171 tube wells and overhead tanks.

Gorakhpur News: 171 नलकूपों और ओवरहेड टैंक के संचालन का पांच साल का ठेका

Sat, 22 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Five-year contract for the operation of 171 tube wells and overhead tanks.
गोरखपुर। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने 171 ऑटोमाइज (स्काडा) नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के संचालन और पूर्ण अनुरक्षण के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। चयनित संस्था को नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के संचालन के साथ उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी पांच वर्ष तक दी जाएगी। इस कार्य की अनुमानित वार्षिक लागत 2.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन निविदा शुक्रवार सुबह 10 बजे से 10 सितंबर दोपहर 12 बजे तक दाखिल की जा सकेगी। चयनित संस्था को स्काडा प्रणाली से जुड़े नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के नियमित संचालन के साथ तकनीकी अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटोमाइज नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के नियमित संचालन और अनुरक्षण से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्काडा प्रणाली से जुड़े नलकूपों की निगरानी और संचालन को व्यवस्थित रखने के साथ तकनीकी खराबियों का समय से समाधान कराने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed