फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five traders of Gorakhpur Hindi market are on the target of DRI

Gorakhpur News: जांच एजेंसी के रडार पर हिंदी बाजार के पांच व्यापारी- हवाला और अवैध सोने का है कनेक्शन

Sun, 14 Apr 2024 01:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Five traders of Gorakhpur Hindi market are on the target of DRI
सोना( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

गोरखपुर के हिंदी बाजार के पांच सराफा कारोबारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। अवैध साेने के साथ पकड़े गए युवक ने इन कारोबारियों के बारे में कई अहम जानकारियां एजेंसी को दी है। बताया जा रहा है कि हिंदी बाजार के व्यापारी तारामंडल स्थित डीआरआई के दफ्तर के आसपास भी घूमते दिखे। इसकी जानकारी भी एजेंसी को हो गई है। अब इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर कुछ अहम कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


एजेंसी के सामने जो पांच नाम आए हैं, वे लंबे समय से सोने के अवैध धंधे से जुड़े हैं। वहीं, बड़हलगंज की तिकड़ी से भी इनका कनेक्शन सामने आया है। सोने पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगता है। अवैध सोने का धंधा करके तस्कर जीएसटी की चोरी तो करते ही हैं, अवैध सोने काे भी खपाते हैं। इसकी खरीदारी और बिक्री रिकाॅर्ड में नहीं होती।
विज्ञापन


ऐसे में इसे खपाने में इन्हें खुद तो आर्थिक लाभ (बिना जीएसटी जमा किए) मिलता है, लेकिन विभागों को राजस्व की क्षति पहुंचाते हैं। सूत्रों ने बताया कि धंधेबाजों के धंधे की गोपनीय सूचनाएं कुछ व्यापारियों के जरिए ही एजेंसी तक पहुंच रही हैं। इसी आधार पर हिरासत में लिए गए युवक और बाजार के अवैध सोने के धंधेबाजों की पहचान में टीम को आसानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सोने की साख हो गई खराब
गोरखपुर के सोने के आभूषणों की साख खराब हो गई है। सराफा व्यापारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यापारी अब गोरखपुर सराफा बाजार से सोने की खरीदारी के समय असली-नकली जरूर पूछते हैं। इसके अलावा यहां से बाहर जाकर सोने का व्यापार करने वाले व्यापारियों को काफी प्रयास कर विश्वास दिलाना होता है कि उनका सोना पूरी तरह खरा है। इसमें मिलावट नहीं है।


हिरासत में लिए गए शख्स को लेकर बाजार में भी चर्चा
हिरासत में लिए गए शख्स को लेकर हिंदी बाजार में भी पूरे दिन चर्चा बनी रही। बाजार के लोग एजेंसी के दफ्तर पहुंचकर भी हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान करना चाह रहे थे। कुछ व्यापारियों ने डीआरआई के अधिकारियों से भी संपर्क कर कार्रवाई को लेकर जानकारी लेनी चाही थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed