{"_id":"61274c788ebc3e79dc6b311a","slug":"five-thousand-people-will-sit-under-german-hangar-during-president-ram-nath-kovind-visit-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: जर्मन हैंगर के नीचे बैठेंगे पांच हजार लोग, बारिश भी नहीं डाल सकेगी खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: जर्मन हैंगर के नीचे बैठेंगे पांच हजार लोग, बारिश भी नहीं डाल सकेगी खलल
Thu, 26 Aug 2021 03:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:22 PM IST
सार
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी आखिरी चरण में है। आयुष विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनकर तैयार है। मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चारों तरफ लाउडस्पीकर और बड़ी-बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी टीवी लगेगी।
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय का प्रस्तावित ले- आउट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर तैयारियां आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार यानी आज और शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल कर तैयारियां जांची जाएंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम वाले दिन 28 अगस्त को बारिश की भी संभावना है। ऐसे में भटहट के पिपरी गांव में आयुष विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम स्थल और मानीराम के सोनबरसा में गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय लोकार्पाण स्थल की तैयारियां इस तरह से की गई हैं कि बारिश की वजह से खलल न पड़े।
दोनों ही जगह पर जनसभा में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। आयुष विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल पर पांच हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं तो वहीं दूर-दराज खड़े लोगों तक भी राष्ट्रपति की आवाज पहुंच सके इसके लिए कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ लाउडस्पीकर और बड़ी-बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी टीवी लगाई जा रही है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों के भी गोरखपुर आने की संभावना है। इसे लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति पहले पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही जनसभा करेंगे। वहां से निकलकर हेलीकॉप्टर से ही वह सोनबरसा स्थित गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति वहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पिपरी में कार्यक्रम स्थल से पानी निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए चारों तरफ मेड़बंदी कर दी गई और वहां से एक नाली बनाई गई है जिसके रास्ते पानी मुख्य नाले में जाकर गिर जा रहा है। वहां राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले तीन हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनकर तैयार हो गए हैं। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के लिए अलग-अलग सेफ हाउस भी बनकर तैयार हो गया है। कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी तरह से सोनबरसा स्थित गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल पर भी हेलीपैड समेत सभी तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं।

Trending Videos
डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम विजय किरन आनंद ने बुधवार को सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कई अफसरों के साथ गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची। उन्होंने सभी तैयारियां गुरुवार तक पूरी कर लेने के निर्देश दिया। कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
एयरपोर्ट पर भी तैयारी तेज
राष्ट्रपति गोरखपुर एयरपोर्ट होकर भी कार्यक्रम स्थल जा सकते हैं। एहतियातन एयरपोर्ट के भीतर और बाहर भी तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को नगर निगम ने बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों को लगाकर एयरपोर्ट के बाहर सफाई कराई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने खुद सफाई कार्य का निरीक्षण किया।