{"_id":"69cdfdf93d5c739e7506ed0b","slug":"five-teenagers-went-to-bathe-in-the-rapti-river-in-gorakhpur-four-missing-one-recovered-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 बच्चे साइकिल छोड़ हुए लापता: राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर, एक किशोर बाहर आया- 4 के डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 बच्चे साइकिल छोड़ हुए लापता: राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर, एक किशोर बाहर आया- 4 के डूबने की आशंका
Thu, 02 Apr 2026 11:06 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:06 AM IST
सार
कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है। पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी पांच किशोर खोराबार इलाके के मिर्जापुर में मंगलवार शाम छह बजे राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इसमें से एक किशोर किसी तरह बाहर आ गया जबकि चार लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से डूबे चार किशोरों की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे थे। कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह से राजकरन बच गया और भागकर घर चला गया। उधर, अन्य किशोरों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे।
इसी बीच पुलिस को भी किसी ने वारदात की जानकारी दे दी। पुलिस टीम मौके पर राप्ती नदी किनारे पहुंची तो परिजन भी आ गए। नदी किनारे चप्पल, मोबाइल फोन व कपड़ा मिलने पर परिजनों ने पहचान लिया। चारों की साइकिल भी वहीं मिली। इसके बाद नदी में तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को पता चला कि इनके साथ राजकरन भी था। पुलिस ने उसे खोजा तो वह घर पर मिला। राजकरन ने बताया कि सभी नदी में डूब गए हैं।्
इसी बीच पुलिस को भी किसी ने वारदात की जानकारी दे दी। पुलिस टीम मौके पर राप्ती नदी किनारे पहुंची तो परिजन भी आ गए। नदी किनारे चप्पल, मोबाइल फोन व कपड़ा मिलने पर परिजनों ने पहचान लिया। चारों की साइकिल भी वहीं मिली। इसके बाद नदी में तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को पता चला कि इनके साथ राजकरन भी था। पुलिस ने उसे खोजा तो वह घर पर मिला। राजकरन ने बताया कि सभी नदी में डूब गए हैं।्