फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five species of mangoes in a tree at Gorakhpur

है न कमाल! एक पेड़ में पांच प्रजाति के आम

Sat, 23 May 2020 08:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 May 2020 08:51 PM IST
सार

  • कूड़ाघाट के विंध्यवासिनी ने तैयार किया है आम को पेड़
  • एक साल में ही पेड़ में लग गए हैं फल

विज्ञापन
Five species of mangoes in a tree at Gorakhpur
एक पेड़ पर पांच प्रकार के आम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बगीचे में लगे हुए एक पेड़ में पांच प्रजाति के आम हों तो देखकर थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी। कुछ ऐसा ही कारनामा किया है शहर के कूड़ाघाट इलाके के अभिषेक नगर के विंध्यवासिनी शुक्ला ने। उनके इस पेड़ में गवंलजीत, आम्रपाली, चौसा, दशहरी और सफेदा प्रजाति के फल भी आ गए हैं। जो भी सुनता है इसे देखने पहुंच जाता है।

विज्ञापन


दरअसल विंध्यवासिनी शुक्ला को अपने घर के पास बगीचे में फल, फूल उगाने का शौक है। यूट्यूब पर देखकर विंध्यवासिनी विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक से एक पौधे में विभिन्न रंग के गुलाब उगाने का तरीका देखा।

विज्ञापन

ज्यादा फल नहीं देते ऐसे पेड़

इसके बाद उन्होंने इसी तकनीक को आम के पेड़ पर आजमाने को सोचा। पिछले साल बारिश के मौसम में उन्होंने अपने बगीचे में लगे हुए गवलजीत आम के पेड़ में अन्य चार तरह की आमों की प्रजाति आम्रपाली, चौसा, दशहरी और सफेदा की ग्राफ्टिंग की। मात्र एक साल में ही उनके इस पेड़ में पांच प्रजाति के आम आ गए हैं। विंध्यवासिनी ने कहा कि सिर्फ शौक में उन्होंने यह कर दिया।

कृषि विशेषज्ञ अजय सिंह ने कहा कि ग्राफ्टिंग तकनीक से किसी भी पेड़ में कई प्रजाति के वही फल उगाए जा सकते हैं। यानी आम के पेड़ में आम ही उगाया जा सकता है। गुलाब के एक पौधे में अलग अलग रंग के कई गुलाब उगाए जा सकते हैं। आम में जामुन या कटहल नहीं उगाया जा सकता है। सजावट के लिहाज से इस तकनीक से उगाए हुए पेड़ों के फल ज्यादा नहीं लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed