फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five players from the district were selected in the volleyball team of UP from Gorakhpur

Gorakhpur News: यूपी की वॉलीबाल टीम में जिले के पांच खिलाड़ी चयनित,बालक वर्ग में 2 और बालिका वर्ग में 3 का चयन

Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
सार

जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि वाराणसी स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम में तीन मार्च से 13 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोरखपुर के बालक वर्ग के दो खिलाड़ी सौरभ शुक्ला और यश सिंह और बालिका वर्ग के लिए तीन खिलाड़ी रोशनी मौर्या, पलक सिंह और रूपल का चयन उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबाल टीम में हुआ है।

विज्ञापन
Five players from the district were selected in the volleyball team of UP from Gorakhpur
बालिका वर्ग में इन तीन का हुआ चयन - फोटो : स्त्रोत- संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरक्षनगरी के वॉलीबाल खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 15 से 20 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कीट यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली यूथ नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जिले के पांच खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि वाराणसी स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम में तीन मार्च से 13 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोरखपुर के बालक वर्ग के दो खिलाड़ी सौरभ शुक्ला और यश सिंह और बालिका वर्ग के लिए तीन खिलाड़ी रोशनी मौर्या, पलक सिंह और रूपल का चयन उत्तर प्रदेश यूथ वॉलीबाल टीम में हुआ है।
विज्ञापन

Five players from the district were selected in the volleyball team of UP from Gorakhpur
बालक वर्ग में इन दो खिलाड़ियों का चयन हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने की। उनके चयन की खबर मिलते ही वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

बधाई देने वालों में आरएसओ आले हैदर, जिला वॉलीबाल संघ के संरक्षक शंभूनाथ तिवारी, डीके शाही, श्रीकुमार मिश्र, अंजय राय, रवींद्र दुबे, श्यामनारायण शुक्ला, रमेश राय, ओमकार सिंह, संदीप पुंडीर, बृजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed