फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five players from MP Inter College will showcase their skills at the national competition.

Gorakhpur News: एमपी इंटर कॉलेज के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five players from MP Inter College will showcase their skills at the national competition.
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इनमें चार खिलाड़ी फुटबॉल और एक खिलाड़ी हैंडबॉल में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 17 वर्षीय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता दो से छह नवंबर तक बलिया में आयोजित होगी। इसके लिए एमपी इंटर कॉलेज के दिलशेर (कक्षा 10), आसिद (कक्षा आठ), हयात (कक्षा 12) और रितेश यादव (कक्षा 12) का चयन हुआ है। सितंबर में बलिया में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। दिलशेर का चयन हाल ही में इंडिया कैंप के लिए भी हुआ था, जबकि आसिद पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 14 वर्षीय बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से 31 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश में होगी। इसके लिए कॉलेज के छात्र हर्ष यादव (कक्षा आठ) का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह और जनपदीय क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष मुख्तार अहमद ,विवेकानंद मिश्र, अमीरुद्दीन अंसारी, हरिश्चंद्र यादव, अच्छेलाल, अरविंद कुमार सिंह, कुंवर गौरव सिंह, जयप्रकाश यादव तथा महाराणा प्रताप फुटबॉल अकादमी के कोच संतोष कुमार सिंह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल कोच विशाल कुमार बिष्ट ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed