फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 170

Mon, 15 Jun 2020 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Five new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक बीआरडी की स्टॉफ नर्स भी शामिल है। वहीं, दिल्ली से चोरी छिपे मोटरसाइकिल से भागकर आया युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में 170 हो गई है। हालांकि इसमें 105 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि आठ की मौत हो चुकी है। 57 का इलाज मौजूदा समय में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज की 44 वर्षीय स्टॉफ नर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। वहीं, 28 वर्ष का एक युवक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बताया जाता है कि वह चोरी-छिपे मोटरसाइकिल से भागकर 13 जून को गोरखपुर आ गया था। गोरखपुर पहुंचने पर वह सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचा और उसने अपनी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दिखाई। इसके बाद उसे भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने उसका नमूना फिर से जांच के लिए भेजा। जहां पर उसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। युवक सिकरीगंज के ढेबरा बाजार का रहने वाला है। वहीं, दिल्ली से आई एक 38 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां गोरखनाथ क्षेत्र के ग्रीन सिटी फेज-टू में नौ जून को आई थी। 10 को उसकी तबीयत खराब हुई तो मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा ली। आराम न मिलने पर 13 जून को बीआरडी में भर्ती कराया गया। इसके बाद ट्रैवेल हिस्ट्री को देखते हुए नमूना लिया गया। जहां  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में दिखाया और जांच भी निजी लैब में हुई 
लालगंज, बड़हलगंज के एक 73 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक बड़े हॉस्पिटल में भर्ती था। उसके लक्षण के आधार पर उसकी जांच निजी लैब से कराई गई, तो रिपोर्ट सोमवार को पाॅजिटिव आई। वहीं, कृष्णा नगर निवासी एक 32 वर्षीय युवक गोरखनाथ क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में अपना इलाज कराने गया था। वहां उसे कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई। दोनों की जांच निजी लैब में हुई है। दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। 

ट्रामा सेंटर के ओटी में की है स्टाफ नर्स ने ड्यूटी 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की जो स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई वह रविवार को ट्रामा सेंटर के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में ड्यूटी की थी। रविवार को उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ट्रामा सेंटर में हड़कंप मच गया है। अब उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही ट्रामा सेंटर को सैनिटाइज कराया गया है। 

ग्रीन सिटी फेस टू किया गया सील
गोरखनाथ क्षेत्र के रसुलपूर वार्ड नंबर 33 के पास बने ग्रीन सिटी फेस टू में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने फेस टू का निरीक्षण करते हुए जरूरी ऑनलाइन सामान उपलब्ध कराने को कहा है। 


पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें दो की जांच निजी लैब में हुई है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल को सैनिटाइज कराते हुए मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed