Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 125
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने की है।
उन्होंने ने बताया कि रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अभी जिले में कुल 125 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 28 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 2 की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि दो सोनहा थाने के बनरही गांव, तीसरा भानपुर, चौथा लालगंज के एक शंकरपुर और पांचवा संक्रमित गौर थानांतर्गत मेहनियां गांव का रहने वाला है। बनरही गांव के दोनों पॉजिटिव पति-पत्नी है।
सभी को किया गया क्वारंटीन
इन्हें भानपुर में क्वारंटीन किया गया है। शेष तीन होम क्वारंटीन हैं। सभी को संबद्ध एल-1 अस्पताल रुधौली शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं बनरही गांव में मुंबई से आया युवक पॉजिटिव निकला था। इसके बाद इसके परिवार के अन्य सदस्यों को फैसेलीटेट क्वारंटीन सेंटर भानपुर में रखा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में इसके माता-पिता पॉजिटिव निकले हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक 4618 नमूना लिया जा चुका है। इसमें से 3772 का परिणाम आ चुका है। 846 नमूनों का परिणाम आना बाकी है।