फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five including hotelier Achintya Lahiri banned in breach of peace

होटल कारोबारी अचिंत्य लाहिड़ी समेत पांच शांति भंग में पाबंद

Fri, 22 Oct 2021 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five including hotelier Achintya Lahiri banned in breach of peace
होटल कारोबारी अचिंत्य लाहिड़ी समेत पांच शांति भंग में पाबंद
विज्ञापन

गोरखपुर। राघव शक्ति मिलन के दौरान हुए विवाद के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से होटल कारोबारी अचिंत्य लाहिड़ी सहित पांच लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी को आगामी त्योहारों में शांति भंग की आशंका व्यक्त करते हुए पाबंद किया गया है। उनसे पांच लाख रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमा कराया गया है।
आरोप है कि दशहरा के दिन राघव शक्ति मिलन के दौरान प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय दुर्गाबाड़ी बंगाली समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे। इससे त्योहार में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने काफी मशक्कत के बाद धरना दे रहे लोगों को शांत कराकर प्रतिमा विसर्जन का मार्ग खाली कराया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की ओर से 18 अक्तूबर को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजे गए चालान रिपोर्ट में बताया गया कि अचिंत्य लाहिड़ी, सुनील प्रधान, अभिषेक चटर्जी, विजयकृष्ण नंदी एवं जयंतो चटर्जी से आगामी त्योहार में शांति भंग की आशंका है। इसपर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पांचों लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करते हुए पांच लाख के व्यक्तिगत बंधपत्र (मुचलका) पर जमानत दी। इस सिलसिले में होटल कारोबारी अचिंत्य लाहिड़ी से फोन पर बात की गई। अचिंत्य ने मामले में शुक्रवार को अपना पक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed