{"_id":"5eca8d08df1ff97a1b76b538","slug":"five-home-quarantines-including-joint-magistrate-tehsildar-sadar-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर समेत पांच होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर समेत पांच होम क्वारंटीन
Sun, 24 May 2020 08:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 May 2020 08:37 PM IST
सार
- आरोग्य सेतु एप पर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने का आया था संदेश
- संक्रमण को जोखिम उच्च बताने पर होम क्वारन्टीन हुए अफसर और तहसील के कर्मचारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर , राजस्व निरीक्षक शहर समेत पांच लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट के चालक और अर्दली भी शामिल है। इन सभी का नमूना कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है। सोमवार की शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। खुद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी के मोबाइल पर ‘संक्रमण का जोखिम उच्च है, संक्रमित व्यक्ति के साथ हाल ही में संपर्क हुआ’ का संदेश आया था। एहतियातन सभी ने अपने को होम क्वारंटीन कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एहतिहात के तौर सभी होम क्वारंटीन पर हैं। सैंपल जांच के लिए चला गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
जो पांचो लोग होम क्वारंटीन हुए हैं वे सभी हॉटस्पॉट एरिया से लेकर रेलवे स्टेशन पर लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में आरोग्य सेतु एप पर अलर्ट का संदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।