Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पहली बार मिले 323 नए कोरोना पॉजिटिव, पांच संक्रमितों की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पहली बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में ही बुधवार को 323 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी सहित पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शहर के एक बाल रोग विशेषज्ञ ने एहतियात के तौर पर अपनी जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा बीआरडी के आठ, पुलिस लाइंस के नौ और गोरखनाथ मंदिर के पांच कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। 323 में से 167 मरीज शहरी क्षेत्र के मिले हैं। तमाम परिवार एक साथ संक्रमित हो गए।
चरगांवा विकास खंड में ही 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस विकास खंड का ज्यादातर हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी इसी विकास खंड में है। खोराबार विकास खंड में भी 12 मरीज मिले हैं। दिव्यनगर, रानीडिहा, सूबाबाजार, कुसम्ही, सिंघड़िया और खोराबार शहर का हिस्सा है।
इस लिहाज से देखा जाए तो शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या और ज्यादा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें- बाजार में अबतक आ चुकी हैं कोरोना की ये चार दवाएं, इस दवा की बढ़ी है डिमांड
पांच संक्रमितों की मौत, चार बुजुर्ग शामिल
कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पेनेशिया अस्पताल में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की संक्रमण से मौत हो गई है। इनकी उम्र करीब 67 वर्ष बताई जा रही है। इनके अलावा बांसगांव के 71 वर्षीय बुजुर्ग होम आइसोलेट थे। शुगर की समस्या थी। मंगलवार को मौत हो गई। सूर्य विहार कॉलोनी की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की बीआरडी में मौत हुई है।
रुस्तमपुर के बड़गो की रहने वाली 70 वर्षीय महिला को बीपी और शुगर की समस्या थी। इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं, सिघाड़िया के रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग को लीवर, किडनी सहित अन्य समस्या थी। बीआरडी में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
संक्रमितों की संख्या चार हजार पार
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4397 पहुंच गई है। इनमें एक्टिव मरीज 2101 हैं। होमआइसोलेट में ठीक हो चुके संक्रमितों की संख्या 1186 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से अबतक 76 लोगों ने जान गवांई है।
शहरी क्षेत्रों में मिले संक्रमित
तारामंडल छह, जगरनाथपुर एक, नौसड चार, बड़े काजीपुर छह, रमदत्तपुर तीन, अंधियारी बाग एक, महेवा मंडी तीन, राजेंद्र नगर दो, सदर में 13 कर्मी, छोटेकाजीपुर दो, तुर्कमानपुर एक, अलहादपुर तीन, सुभाष नगर पांच, पुराना गोरखपुर दो, 10 नंबर बोरिंग एक, वार्ड नंबर 41-एक, बशारतपुर पांच, शिवपुर एक, बंसतपुर तीन, कैंट एक, हुमायुंपर चार, हांसूपुर दो, मोहद्दीपुर एक, रेती चौक एक, पांडेय हाता दो, हनुमान मंदिर रोड चार, कोतवाली एक, धर्मपुर एक, जंगल सालिकराम एक, खूनीपुर एक, गोरखनाथ क्षेत्र आठ, कूड़ाघाट 17, सूरजकुंड एक, इंदिरानगर चार, गोपालपुर दो, राप्तीनगर चार, ललितपुर, बक्शीपुर, तिवारीपुर में एक-एक, आजाद नगर, रसूलपुर में दो-दो, तिलक नगर एक, महादेव झारखंडी तीन, लालडिग्गी, सदर तहसील, खरैया पोखरा, रुस्तमपुर, सिविल लाईन, मियां बाजार, डेयरी कॉलोनी, कृष्णानगर, आदित्यपुरी कॉलोनी में एक-एक, चंपा देवी पार्क तीन, हरिओम नगर, कैलाश नगर, दाउदपुर में एक-एक, शिवपुर तीन, साहबगंज, राजनगर में एक-एक, गीता वाटिका दो, मेवातीपुर, माधोपुर, रामनगर, जाफरा बाजार, चक्सा हुसैन में एक-एक और सिद्धार्थपुरम में दो मरीज मिले हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बांसगांव के पुलिस स्टेशन और शिवपुर में एक-एक, बड़हलगंज में एक, बेलघाट में एक, भटहट के पतरा में दो, ताज पिपरा और गुलहरिया में एक-एक, ब्रह्मपुर के बरही दो, बेलवा एक, विशुनपुरा दो, कोना दो, सोनबरसा एक, कैंपियरगंज में पांच, विशंभरपुर एक चौमुखा दो, चरगांवा के मोहरीपुर दो, गुलहरिया दो, चरगांवा पांच, मानीराम एक, सिटी हॉस्पिटल एक, मोहनापुर दो, नकहा नंबर एक, में एक, सेमरा नंबर चार एक में चार, पादरी बाजार दो, हरसेवकपुर एक, गगहा दो, मेहंदिया एक, गोला एक, जंगल कौड़िया डोहरिया एक, जंगल कौड़िया पांच, झझहां, चेतरिया में एक-एक, कौड़ीराम के मलाव में तीन, कौड़ीराम दो, खजनी में तीन, हरनही एक, खोराबार में 12, पिपराइच नगर पंचायत में 18, पिपरौली में एक, सहजनवां में चार, बोक्टा और पिपरा में एक-एक, सरदारगर के चौरा में एक, सरैया तीन, चौरीचौरा थाना में चार कर्मी पॉजिटिव आए हैं।