{"_id":"5fa576109836f30dcf4ffe7d","slug":"five-dead-and-40-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona news: गोरखपुर में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona news: गोरखपुर में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 40 नए मिले पॉजिटिव
Fri, 06 Nov 2020 09:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हुई है। लेकिन दो दिनों के अंदर मौत के आंकड़े बढ़े हैं। शुक्रवार को जहां 24 घंटे में 40 संक्रमित मिले हैं। वहीं, पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
इसमें तीन गोरखपुर एक देवरिया और सिद्धार्थनगर के मरीज शामिल है। जबकि एक दिन पूर्व छह मरीजों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई थी। संक्रमितों में चार मासूम भी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19240 पहुंच गई है। इनमें 312 की मौत हो चुकी है। 18392 ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 536 है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शहर में संक्रमण का दायरा कम होता जा रहा है। शहर की बात करें तो केवल नौ मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर, गोरखनाथ, तिवारीपुर में दो-दो, कैंट, रामगढ़ताल, चिलुआताल में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यहां 26 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें खोराबार आठ, चरगांवा चार, सहजनवां चार, खजनी, कैंपियरगंज, बांसगांव, उरुवा और ब्रह्मपुर में एक-एक, पाली दो और पिपरौली में तीन मरीज मिले हैं। संक्रमितों में चार बच्चे शामिल हैं। इनमें सहजनवां का पांच साल व पिपरौली का तीन साल का मासूम पॉजिटिव मिला है।
चार की बीआरडी में एक की लखनऊ में मौत
इनके अलावा भटवल के एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 14 साल का बच्चा भी शामिल हैं। वहीं, सिंघडिय़ा के एक परिवार में तीन लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। इसमें एक 13 साल की बच्ची है। इसके अलावा सहजनवां व पिपरौली में एक-एक परिवार के दो-दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें ब्रह्मपुर निवासी 85 वर्षीय, गुलरिहा के महराजगंज चौराहा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। जबकि सहजनवां की 47 वर्षीय महिला लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थीं।
इनकी मौत गुरुवार की देर रात हुई है। बीआरडी में भर्ती देवरिया के फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय व सिद्धार्थनगर के पकड़ी लाला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हुई है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें ब्रह्मपुर निवासी 85 वर्षीय, गुलरिहा के महराजगंज चौराहा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। जबकि सहजनवां की 47 वर्षीय महिला लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थीं।
इनकी मौत गुरुवार की देर रात हुई है। बीआरडी में भर्ती देवरिया के फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय व सिद्धार्थनगर के पकड़ी लाला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हुई है।